भिलाई : मैत्री बाग का तालाब ही अब हमरे लिए गंगा मैया है : मंच पर 100 से ज्यादा कलाकार जिनमें 80 गृहिणियां एवं 20 ‘कच्ची धूप’ क्लास के बच्चे,बेहद प्रभावी संवाद,उत्तम प्रकाश संयोजन,कमाल की अदायगी यह अवसर था “स्वयंसिद्धा-ए मिशन विद विजन’ छत्तीसगढ़ की अग्रणी महिला संस्था के स्थापना दिवस कार्यक्रम की। 500 से अधिक दर्शकों से खचाखच भरा हॉल कभी तालियों से गूंजता, कभी आंखें नम होती और कभी ठहाके लगते। कार्यक्रम की संकल्पना, संयोजन एवं निर्देशक डॉ.सोनाली चक्रवर्ती का था।
भिलाई [छत्तीसगढ़ आसपास न्यूज़] : कार्यक्रम का शुभारंभ "स्त्री तुम मुखोटे क्यों रंगती हो नामक" कविता पर मयुरा गुरलवार के मोनोएक्ट से हुआ जिसे बेहद...