■कविता आसपास : शरद कोकास.

5 years ago
723

■शरद कोकास की कविता ‘बस्ता’के एक अंश पर कवि अनिल करमेले द्वारा बनाया कविता पोस्टर

♀ शरद कोकास की लम्बी कविता

[ ‘बस्ता’ लेकर स्कूल जाती हुई बच्चियों को देखकर, कांधे पर पर्स लटकाए ऑफिस जाती हुई युवतियों को देखकर हम खुश होते हैं और फिर अपने परिचितों से कहते हैं.. घर में, दुकान में या ऑफिस में झाड़ू पोछे के लिए कोई कम उम्र की या कम पढ़ी लिखी लड़की मिले तो बताना.
यह लम्बी कविता ‘बस्ता’ ऐसे ही लोगों के लिए ऐसी ही एक लड़की की ओर से है.. अगर आप पूरी पढ़ सकें तो आप कम से कम मन से या भौतिक रूप से न केवल ऐसे लोगों की श्रेणी से ख़ुद को अलग कर सकेंगे बल्कि ऐसी मानसिकता के लोगों का यथार्थ से साक्षात्कार करवा सकेंगे●]

♀ बस्ता

जिस तरह आता है मनुष्य दुनिया में
उसी तरह आई थी मैं गर्भ जल से बाहर
आश्चर्य भरे इस संसार में
खोली थीं मैंने अपनी आँखें
और बरसों बाद खुद को पहचाना था

प्रार्थना से बाहर अपना स्वतंत्र अस्तित्व लिए
पिता के विस्मय में मुस्कुराती थी मैं
मुझे कभी नहीं बताया गया यह रहस्य कि
संतान सप्तमी के व्रत से अर्जित
माँ का पुण्य थी मैं
या अपने माँ बाप के बीच अनायास घटित
किसी आत्मीय क्षण का परिणाम

जीवन की किसी अनिवार्यता के तहत
संतान उत्पत्ति के धर्म का निर्वाह किया था उन्होंने
या मन से चाहा था कि
घर में एक बेटी की पदचाप सुनाई दे

मैंने तो इस दुनिया में आकर जाना
कि मेले में जाने की खुशियों से बड़ी होती हैं
कुछ खुशियाँ और भी
ससुराल जाने के सपनों से ज्यादा मोहक होते हैं
कुछ सपने और भी

मैंने जाना कि आसपास के लोगों के लिए
दुनियावी शब्दकोष में प्रचलित अर्थ से बाहर नहीं है
औलाद के सुख का मतलब
औलाद के लिये जीने का मतलब भी
उनके सहज ज्ञान में शामिल है

वे जो दूध के लिये बेटी के मचलने से पहले
मुँह से लगा देते हैं दूध की बोतल
जिनकी आशा के आंगन में दौड़ती हैं बेटियाँ
पहन कर पाँव में चाँदी की पायल
खेलने की उम्र में जो नए खिलौनों से खेलती हैं
गोद में सुख और प्यार पाती हैं
खुशियों के झूलों में झूलती हैं

ऐसे लोगों से मेरा विनम्र निवेदन है
बेमन से ही सही एक बार खुरच कर देखें
अघोषित यथार्थ का बदरंग चेहरा छुपाती
सफेद झूठ की सुंदर और चिकनी परत
चाहें तो मेरा बयान
अपने न्याय की कसौटी पर रखें
ठीक तरह ठोक बजा लें शब्दों को
प्रस्तुत सच्चाई का कड़वा घूँट चखें

°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°

गर्भ के अन्धेरे से बाहर भी थे अन्धेरे बन्द कमरे
जहाँ न सूरज की रोशनी पहुंचती थी
न उम्मीदों की
पीड़ा लाचारी और अभाव थे मेरे संगी – साथी
सहेलियाँ कपड़ों की चिन्दियों और ठीकरों से खेलती थीं
मौसम की मार फटे कपड़ों के भीतर झेलती थीं

कोई त्योहार हमारे लिए खुशियाँ लेकर नहीं आता था
बस जीना था इसलिये दिन गुज़र जाता था
वर्गभेद की तमाम परम्पराओं से अनभिज्ञ
हम बच्चियों के पास थीं केवल हसरत भरी निगाहें
जिनमें चमकती थी साफ-सुथरी खूबसूरत बस्तियाँ
जिनका भूगोल इतिहास और समाजशास्त्र
हमारे मोहल्ले से बिलकुल अलग था ।

उन बस्तियों की चौड़ी चमचमाती सड़कों से
चमचमाते जूते पहनकर गुजरती थीं
नये कपड़ों में स्कूल जाती बनी-ठनी लड़कियाँ
चिकनी रंगीन किताबों में छपी
खूबसूरत तस्वीर थी वे लड़कियाँ

उन लडकियों के बस्तों में था
आम की खटमिठ्ठी कैरियों का स्वाद
इमली का खट्टापन , चॉकलेट की मिठास
उनके बस्तों में रखी रंगीन पेंसिलों में मौजूद थे
दुनिया के सारे चमकदार रंग
माँ-बाप का प्यार था उनमें
भाइयों का दुलार बहनों की आशाएँ
पर्स लटकाए काम पर जाती युवतियों के स्वप्न थे
एक बेहद खूबसूरत दुनिया थी वहाँ
जो अक्सर विज्ञापनों में दिखाई जाती है

दरअसल जिन बच्चियों के कन्धों पर बस्ते होते हैं
उन्हीं के वर्तमान में झिलमिलाता है
गुज़रे हुए और आने वाले कल का ऐश्वर्य
उनके बस्तों में बस जाती है
झरनों की खिलखिलाहट , नदियों की मस्ती
हवाओं की सरसराहट, फूलों की गुदगुदी
उनके बस्तों में जीवंत हो उठता है
कलियों का खिलना , तितलियों का मंडराना
पेड़ों का झूमना, पर्वतों का गाना
बरसना उमस भरी दोपहरी के बाद बादलों का
खेतों में उगे धान का लहराकर झूमना
उनके बस्तों में साकार होता है

उनके बस्तों में सुनाई देते हैं
काम पर जाती औरतों के गीत
पकते हुए चाँवल की गन्ध वहाँ बसी होती है
उनके बस्तों में होती है वीरांगनाओं की गाथाएँ
मुसीबतों से जूझने का हौसला
सुख के तिलिस्म की कुंजी उनमें होती है

सच पूछा जाए तो
बेटी होने का सही सही मतलब
बेटी के रूप में जन्म लेने का औचित्य
उनके लिये होता है
जिनके नाज़ुक कंधों पर टंगे होते हैं
रंगीन किताबों से भरे खूबसूरत बस्ते

°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°

मेरे कंधे पर बस्ते की जगह लदा है
जिम्मेदारियों का एक बड़ा सा पहाड़
जो मेरे क़द के साथ सतत बढ़ता जाता है
माँ-बाप के काम पर चले जाने के बाद
अभी छोटे भाई- बहनों को सम्भालना है
उनके लौट आने से पहले घर आंगन बुहारना है
खाना पकाना है चौका-चूल्हा लीपकर
धोना है बर्तन – कपड़े फिर घर संवारना है

पृथ्वी के रंगमंच पर
कभी न खत्म होने वाले इस नाटक में
मुझे ही करनी है माँ की भूमिका
अपने छोटे भाई-बहनों के लिये
उन्हें खिलाना- पिलाना थपकी देकर सुलाना
पिता की तरह डाँटना – फटकारना
छोटे भाई को मजबूत मर्द बनाना है
बावज़ूद इसके छोटी सी ग़लती पर
डाँट खाना है पिता से
और भाई के जवान होने पर
उसके आतंक में दिन बिताना है

स्वप्न में भी नहीं उपलब्ध होगा मुझे
बचपन के अनिवार्य सुखों से भरा बस्ता
कोई उड़ने वाला घोड़ा किताबों से निकल कर
मेरे बचपन की गलियों में नहीं आयेगा
कोई परी मेरी नीन्द में मुझे लुभाकर
टॉफियों के बगीचे में नहीं ले जायेगी
कभी शामिल न हो सकूंगी मैं सिन्दबाद के साथ
दूर देश ले जाने वाली समुद्री यात्राओं में
न कभी कोई हैरी पॉटर सा दोस्त
मुझे जादू की दुनिया में ले जायेगा

आकाश के सूनेपन में खोई मेरी आँखों के सामने
यूँ ही फड़फड़ायेंगे किताबों के पन्ने
मैं उनसे कोई सम्वाद नहीं कर पाउंगी
नंगे पाँव तय करना होगा मुझे
अज्ञान के बीहड़ में काँटों भरा रास्ता
सहना होगा अपमान
झेलनी होगी प्रताड़ना
चुपचाप सुबकना होगा
फूटकर रोना भी नहीं होगा मेरे बस में

लड़की होने का दुख वे नहीं जान सकते
जिनकी बेटियाँ कन्धे पर बस्ता लटकाए
फुदकती हुई स्कूल जाती हैं
रोती हैं मचलती हैं हर ज़िद पूरी करवाती हैं
बस्ते में रखी किताबों की तरह
बेटियों पर भी वे चढ़ाते हैं एक खूबसूरत ज़िल्द
और उन्हें बेहतर भविष्य की सुरक्षा दे देते हैं

मेरी इच्छाओं पर भी एक ज़िल्द चढ़ी है
जिससे बाहर निकल आने की आज़ादी उन्हें नहीं है
एक ज़िल्द मेरे माता – पिता के दिमाग़ों पर भी है
जो उन्हें पढ़े -लिखों के आतंक से बचाती है
दुनिया वालों के सवालों का
सीधा सा जवाब है उनके पास
लड़की पढ़-लिख कर बिगड़ जायेगी
हालाँकि उन्हें पता है बनने – बिगड़ने का मतलब

वे जानते हैं लड़की पढ़-लिख कर क्या करेगी
बिना पढ़ी -लिखी लड़की
एक पैबन्द की तरह छुपा लेगी
उनकी ग़रीबी और आत्मग्लानि का नंगापन
बड़ी होगी काम में हाथ बँटायेगी
लड़की का क्या है
पढ़-लिख कर आखिर ससुराल ही तो जाएगी

नए ज़माने की सच्चाइयों से वाकिफ़ हैं वे
उन्हें पता है किताबें और डिग्रियाँ
बेटियों के जीवन में सुख नहीं जुटा सकतीं
उनकी इज़्ज़त के परिधान में
सुरक्षा की मुहर नहीं लगा सकतीं

तीर से भी तेज़ तर्क हैं उनके तरकश में
चाकुओं से तेज़ घाव करने वाली सच्चाइयाँ
बहस के अंत तक पहुंचते पहुंचते
वे अपनी फटेहाली उघाड़ कर रख देते हैं
चीथ कर रख देते हैं
नैतिकता के तमाम उपदेश

वे जानते हैं बुरा नहीं है पढ़ना-लिखना
अपनी विवशता पर पर्दा डालने के लिए
उनके पास कपड़ों और किताबों के लिए
पैसे न होने का बहाना है
जो सचमुच बहाना नहीं है
अपनी बेरोजगारी के चलते
बच्चों की परवरिश और
काम में हाथ बँटाने का तर्क है
जिसके आगे निरुत्तर है
यह पढ़ी-लिखी दुनिया

फिर भी उन्हें पता है
एक सपने के लिए
सच को गिरवी रखने का मतलब
उनके सपनों में वह अतीत है जिसमें
ससुराल से लिखी बेटी की एक चिठ्ठी है
जिसे डाकिये से पढ़वाते हुए
वे तमाम कष्ट भूल जाते थे माता पिता
जो बेटी को स्कूल भेजने में उन्होंने सहे थे

उनके सपनों में वह भविष्य है
जिसमें मोबाइल फोन लैपटॉप है
जननायकों द्वारा किये गये वादे हैं
तकनीक के इस युग मे
बेटी द्वारा किये जाने वाले
हिसाब किताब के छोटे मोटे कामकाज हैं

अपनी असहमति के खोखलेपन से वे वाकिफ़ हैं
लेकिन विवशता का दैत्य उनके दरवाज़े पर खड़ा है
ग़रीबी उन्हें मुँह चिढ़ा रही है
और विरासत पाँवों को बेड़ियों में जकड़कर
पीछे खींच रही है

आप चाहें तो मेरे माँ -बाप पर तोहमतें लगा सकते हैं
क्यों पैदा किए इतने बच्चे जब पाल नहीं सकते थे
क्यों लेकर आए उन्हें दुनिया में दुख सहने के लिए
अभावों के साधारणीकरण के इस अभ्यास के आगे
निरुत्तर हो जाएँगे मेरे माँ-बाप
और अचम्भे से देखते रहेंगे
अनपढ़ों की दुनिया में पढ़े -लिखों का हस्तक्षेप

मेरी नियति यही है कि एक प्रश्नचिन्ह की तरह
हरदम बना रहेगा मेरा अस्तित्व
मेरे माँ-बाप के सामने
जब तक वे मेरे हाथ पीले कर मुक्त न हो जाएँ
अपनी माँ, नानी ,दादी की तरह

मैं भी भटकती रहूंगी ताउम्र अज्ञान के बीहड़ में
मेरे वज़ूद से गुजर जाएँगी कई सदियाँ
पीढ़ियों तक चलती रहेगी यह व्यथा- कथा
मुझ जैसी किसी बेटी को कभी हासिल नहीं होगा वह बस्ता
जिसमें हालात से लड़ने का हथियार होगा

आप भी मन से नहीं चाहेंगे
कि आपकी असुरक्षित दुनिया में
झाड़ू-पोछा लगाती मेरी दुनिया का क़द
आपकी दुनिया के बराबर हो जाये
मैं जानती हूँ
कि आपको मेरे दुखों से कोई सरोकार नहीं
इसलिये कि मैं आपकी बेटी नहीं हूँ
मेरे सपनों से आपका कोई वास्ता नहीं
क्योंकि आपने मुझे जन्म नहीं दिया है
जो इठलाती हुई स्कूल जा रही है आपकी बेटी
रिश्ते में मेरी कुछ नहीं लगती है

°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°

फिर भी अपने सहज मानवीय स्वभाव में
मुझे प्रतीक्षा रहेगी
उन पढ़े -लिखों की
जो सचमुच दुनिया की फिक्र करते हैं
जो स्वयं उत्पीड़ित हैं और लिखना चाहते हैं
उत्पीड़ितों का शिक्षाशास्त्र
जो लड़ना चाहते हैं अमानवीयता के खिलाफ
और शामिल करना चाहते हैं
हर मज़लूम को अपनी लड़ाई में

यदि वे चाहेंगे तो मैं भी
उनकी बेटियों की तरह
किसी दीक्षांत समारोह में
कांधे पर सम्मान
हाथों में एक प्रमाण पत्र
और दिमाग़ में पढ़ने से मिली ताकत लेकर
खिंचवा सकूँगी एक तस्वीर

■कवि संपर्क-
■88616 65060

■■■ ■■■

विज्ञापन (Advertisement)

ब्रेकिंग न्यूज़

सिंचाई सुविधाओं के विस्तार, फसल विविधिकरण और आधुनिक तकनीक से खेती बनेगी अधिक लाभकारी – मुख्यमंत्री श्री साय
breaking Chhattisgarh

सिंचाई सुविधाओं के विस्तार, फसल विविधिकरण और आधुनिक तकनीक से खेती बनेगी अधिक लाभकारी – मुख्यमंत्री श्री साय

Repo Rate पर RBI का बड़ा ऐलान, 5.25% पर बरकरार दर, जानिए EMI पर क्या होगा असर
breaking National

Repo Rate पर RBI का बड़ा ऐलान, 5.25% पर बरकरार दर, जानिए EMI पर क्या होगा असर

बृजमोहन अग्रवाल-अमित कटारिया विवाद: उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लिया सांसद का पक्ष, कहा- अधिकारी सम्मान से करें बात, हिसाब से करें रिस्पांस
breaking Chhattisgarh

बृजमोहन अग्रवाल-अमित कटारिया विवाद: उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लिया सांसद का पक्ष, कहा- अधिकारी सम्मान से करें बात, हिसाब से करें रिस्पांस

छत्तीसगढ़ की बेटी सोनम शर्मा करेगी भारतीय नेटबॉल टीम का प्रतिनिधित्व, हांगकांग में होगी प्रतियोगिता
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ की बेटी सोनम शर्मा करेगी भारतीय नेटबॉल टीम का प्रतिनिधित्व, हांगकांग में होगी प्रतियोगिता

20 लाख की प्रतिमा पर उठे सवाल, डेढ़ साल में उखड़ने लगी बाहरी परत, जांच और कार्रवाई की मांग तेज
breaking Chhattisgarh

20 लाख की प्रतिमा पर उठे सवाल, डेढ़ साल में उखड़ने लगी बाहरी परत, जांच और कार्रवाई की मांग तेज

छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी, 15 अक्टूबर तक आम जनता से मांगे गए सुझाव
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी, 15 अक्टूबर तक आम जनता से मांगे गए सुझाव

मॉनसून में बाथरूम की इन चीजों को जरूर बदलें, वरना बढ़ सकता है बैक्टीरिया और फंगल इंफेक्शन का खतरा
breaking Chhattisgarh

मॉनसून में बाथरूम की इन चीजों को जरूर बदलें, वरना बढ़ सकता है बैक्टीरिया और फंगल इंफेक्शन का खतरा

थाइलैंड-दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट के यात्रियों की आपबीती, ‘किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका…’,
breaking Chhattisgarh

थाइलैंड-दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट के यात्रियों की आपबीती, ‘किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका…’,

छत्तीसगढ़ में 14 पुलिस अफसरों के तबादले, 11 थाना प्रभारियों और 3 SI को नई जिम्मेदारी, देखें सूची
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में 14 पुलिस अफसरों के तबादले, 11 थाना प्रभारियों और 3 SI को नई जिम्मेदारी, देखें सूची

छत्तीसगढ़ के छोटे से गांव के बड़े सितारे, दो बेटों ने नेपाल में लहराया तिरंगा, भारत को दिलाया फुटबॉल का गोल्ड मेडल
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के छोटे से गांव के बड़े सितारे, दो बेटों ने नेपाल में लहराया तिरंगा, भारत को दिलाया फुटबॉल का गोल्ड मेडल

लोकसभा में बिना बहस जजों की संख्या बढ़ाने वाला बिल पास, CJI को छोड़ 37 हुआ संख्या
breaking National

लोकसभा में बिना बहस जजों की संख्या बढ़ाने वाला बिल पास, CJI को छोड़ 37 हुआ संख्या

छत्तीसगढ़ में मध्य प्रदेश से पांच बाघ लाने की तैयारी, टाइगर रिजर्व क्षेत्रों में बसे वनग्रामों का होगा पुनर्वास
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में मध्य प्रदेश से पांच बाघ लाने की तैयारी, टाइगर रिजर्व क्षेत्रों में बसे वनग्रामों का होगा पुनर्वास

नवा रायपुर में 52 करोड़ की लागत से तैयार हो रहा इंटरनेशनल बोर्डिंग स्कूल, इस साल के नवंबर तक होगा पूरा
breaking Chhattisgarh

नवा रायपुर में 52 करोड़ की लागत से तैयार हो रहा इंटरनेशनल बोर्डिंग स्कूल, इस साल के नवंबर तक होगा पूरा

शोकसभा के नाम पर पूरे दिन कोर्ट का कामकाज बंद नहीं किया जा सकता, हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी
breaking Chhattisgarh

शोकसभा के नाम पर पूरे दिन कोर्ट का कामकाज बंद नहीं किया जा सकता, हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी

भारतीय बॉक्सर जैस्मिन ने महिलाओं के 57 किग्रा वर्ग में गोल्ड मेडल जीता
breaking Chhattisgarh

भारतीय बॉक्सर जैस्मिन ने महिलाओं के 57 किग्रा वर्ग में गोल्ड मेडल जीता

इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. लवली शर्मा की बड़ी उपलब्धि, सितार वादन में आकाशवाणी से मिला ‘टॉप ग्रेड आर्टिस्ट’ का सर्वोच्च सम्मान
breaking Chhattisgarh

इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. लवली शर्मा की बड़ी उपलब्धि, सितार वादन में आकाशवाणी से मिला ‘टॉप ग्रेड आर्टिस्ट’ का सर्वोच्च सम्मान

सीएम साय की बड़ी घोषणा, आतंकी हमले में मारे गए छत्तीसगढ़ के श्रमिकों को 20-20 लाख देगी सरकार…
breaking Chhattisgarh

सीएम साय की बड़ी घोषणा, आतंकी हमले में मारे गए छत्तीसगढ़ के श्रमिकों को 20-20 लाख देगी सरकार…

छत्तीसगढ़ में कृषि शिक्षक बनने के लिए B.Ed और TET जरूरी, राज्य सरकार की नई पात्रता शर्त, 90 % कृषि स्नातक आवेदन करने से हो जाएंगे वंचित
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में कृषि शिक्षक बनने के लिए B.Ed और TET जरूरी, राज्य सरकार की नई पात्रता शर्त, 90 % कृषि स्नातक आवेदन करने से हो जाएंगे वंचित

Meta India Head के खिलाफ केस दर्ज, PM मोदी के AI मॉर्फ्ड वीडियो मामले में हैदराबाद पुलिस की कार्रवाई
breaking National

Meta India Head के खिलाफ केस दर्ज, PM मोदी के AI मॉर्फ्ड वीडियो मामले में हैदराबाद पुलिस की कार्रवाई

छत्तीसगढ़ में एनालॉग पनीर की बिक्री पर पूरी तरह बैन, हेल्थ मिनिस्टर का बड़ा फैसला; पाम ऑयल-मिल्क पाउडर से होता था तैयार
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में एनालॉग पनीर की बिक्री पर पूरी तरह बैन, हेल्थ मिनिस्टर का बड़ा फैसला; पाम ऑयल-मिल्क पाउडर से होता था तैयार

कविता

आरंभ साहित्यिक मंच : बांग्ला-हिंदी के सुविख्यात प्रगतिशील परंपरा के छोटी-छोटी कविताओं के रचनाशील कवि पल्लव चटर्जी
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : बांग्ला-हिंदी के सुविख्यात प्रगतिशील परंपरा के छोटी-छोटी कविताओं के रचनाशील कवि पल्लव चटर्जी

पावस रचना : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

पावस रचना : दीप्ति श्रीवास्तव

आरंभ साहित्यिक मंच – अर्पिता चौधुरी
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच – अर्पिता चौधुरी

इस माह के ग़ज़लकार : सुशील यादव
poetry

इस माह के ग़ज़लकार : सुशील यादव

आरंभ साहित्यिक मंच : शुचि ‘भवि’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : शुचि ‘भवि’

आज पढ़ें ‘आरंभ’ साहित्यिक मंच में बांग्ला और हिंदी के सुस्थापित कवि पल्लव चटर्जी
poetry

आज पढ़ें ‘आरंभ’ साहित्यिक मंच में बांग्ला और हिंदी के सुस्थापित कवि पल्लव चटर्जी

इस माह की कवयित्री : शुचि ‘भवि’
poetry

इस माह की कवयित्री : शुचि ‘भवि’

आरंभ साहित्यिक मंच : संध्या जैन
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : संध्या जैन

कवि और कविता : इस माह के कवि में नीलमचंद सांखला
poetry

कवि और कविता : इस माह के कवि में नीलमचंद सांखला

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : सुरभि ताम्रकार ‘शावि’
poetry

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : सुरभि ताम्रकार ‘शावि’

आरंभ साहित्यिक मंच : सोनिया नायडू
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : सोनिया नायडू

‘आरंभ साहित्यिक मंच’ : हरि प्रकाश गुप्ता ‘सरल’
poetry

‘आरंभ साहित्यिक मंच’ : हरि प्रकाश गुप्ता ‘सरल’

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी
poetry

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी

साहित्यिक पटल : सुरभि ताम्रकर ‘शावि’
poetry

साहित्यिक पटल : सुरभि ताम्रकर ‘शावि’

साहित्यिक ‘आरंभ’ : सुरभि ताम्रकार ‘शावि’
poetry

साहित्यिक ‘आरंभ’ : सुरभि ताम्रकार ‘शावि’

विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष दोहावली : ठाकुर दशरथ सिंह भुवाल सोनपांडर
poetry

विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष दोहावली : ठाकुर दशरथ सिंह भुवाल सोनपांडर

गीत – डॉ. दीक्षा चौबे
poetry

गीत – डॉ. दीक्षा चौबे

इस माह की नवाकुंर कवयित्री – सुरभि ताम्रकार ‘शावि’
poetry

इस माह की नवाकुंर कवयित्री – सुरभि ताम्रकार ‘शावि’

कहानी

लेख : कैलाश जैन बरमेचा
story

लेख : कैलाश जैन बरमेचा

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव
story

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय
story

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव
story

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’
story

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी
story

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन
story

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है
story

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे
story

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ :  ब्रजेश मल्लिक
story

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ : ब्रजेश मल्लिक

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी
story

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…
story

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…

story

रचना आसपास : उर्मिला शुक्ल

story

रचना आसपास : दीप्ति श्रीवास्तव

story

कहानी : संतोष झांझी

story

कहानी : ‘ पानी के लिए ‘ – उर्मिला शुक्ल

लेख

‘साहित्य सृजन परिषद्’ के तत्वावधान में पावस ऋतु पर सरस काव्य गोष्ठी 26 जुलाई को इंदिरा गाँधी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सुपेला-भिलाई में अपराह्न 2.30 बजे से
Article

‘साहित्य सृजन परिषद्’ के तत्वावधान में पावस ऋतु पर सरस काव्य गोष्ठी 26 जुलाई को इंदिरा गाँधी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सुपेला-भिलाई में अपराह्न 2.30 बजे से

रवींद्र-नज़रूल उत्सव-2026 : ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में रवींद्र-नज़रूल उत्सव 25 जुलाई को ‘ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन’ में प्रात:11.00 बजे से रात 8.00 बजे तक
Article

रवींद्र-नज़रूल उत्सव-2026 : ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में रवींद्र-नज़रूल उत्सव 25 जुलाई को ‘ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन’ में प्रात:11.00 बजे से रात 8.00 बजे तक

काव्य संध्या : प्रगतिशील कवि डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय के निवास में दिव्या सक्सेना, विजया भारती, गजेंद्र द्विवेदी ‘गिरीश’, पारुल पांडेय, संजय मैथिल, युसूफ सागर, हाजी रियाज़ खान गौहर, मनमोहन मतवाला, ओम पांडेय, डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’, छ्गनलाल सोनी, संतराम वर्मा और डॉ. आरबी कुशवाहा शामिल हुए

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर
Article

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर

Article

तीन लघुकथा : रश्मि अमितेष पुरोहित

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा

Article

लघुकथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय [केंद्रीय विद्यालय वेंकटगिरि, आंध्रप्रदेश]

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा
Article

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा
Article

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी
Article

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.
Article

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.

🟥 प्ररंपरा या कुटेव  ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा
Article

🟥 प्ररंपरा या कुटेव ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.
Article

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.
Article

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक
Article

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक

Article

🟢 आजादी के अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. अशोक आकाश.

Article

🟣 अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. बलदाऊ राम साहू [दुर्ग]

Article

🟣 समसामयिक चिंतन : डॉ. अरविंद प्रेमचंद जैन [भोपाल].

राजनीति न्यूज़

breaking Politics

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उदयपुर हत्याकांड को लेकर दिया बड़ा बयान

Politics

■छत्तीसगढ़ :

Politics

भारतीय जनता पार्टी,भिलाई-दुर्ग के वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय जे.दानी,लल्लन मिश्रा, सुरेखा खटी,अमरजीत सिंह ‘चहल’,विजय शुक्ला, कुमुद द्विवेदी महेंद्र यादव,सूरज शर्मा,प्रभा साहू,संजय खर्चे,किशोर बहाड़े, प्रदीप बोबडे,पुरषोत्तम चौकसे,राहुल भोसले,रितेश सिंह,रश्मि अगतकर, सोनाली,भारती उइके,प्रीति अग्रवाल,सीमा कन्नौजे,तृप्ति कन्नौजे,महेश सिंह, राकेश शुक्ला, अशोक स्वाईन ओर नागेश्वर राव ‘बाबू’ ने सयुंक्त बयान में भिलाई के विधायक देवेन्द्र यादव से जवाब-तलब किया.

breaking Politics

भिलाई कांड, न्यायाधीश अवकाश पर, जाने कब होगी सुनवाई

धमतरी आसपास
Politics

धमतरी आसपास

Politics

स्मृति शेष- बाबू जी, मोतीलाल वोरा

Politics

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में हलचल

breaking Politics

राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कहा- मर्यादित भाषा में रखें अपनी बात

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल  ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन
Politics

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन

मरवाही उपचुनाव
Politics

मरवाही उपचुनाव

Politics

प्रमोद सिंह राजपूत कुम्हारी ब्लॉक के अध्यक्ष बने

Politics

ओवैसी की पार्टी ने बदला सीमांचल का समीकरण! 11 सीटों पर NDA आगे

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, ग्वालियर में प्रेस वार्ता

breaking Politics

अमित और ऋचा जोगी का नामांकन खारिज होने पर बोले मंतूराम पवार- ‘जैसी करनी वैसी भरनी’

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, भूपेश बघेल बिहार चुनाव के स्टार प्रचारक बिहार में कांग्रेस 70 सीटों में चुनाव लड़ रही है

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म
breaking National Politics

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म

breaking Politics

हाथरस गैंगरेप के घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा, पढ़िए पूरी खबर

breaking Politics

पत्रकारों के साथ मारपीट की घटना के बाद, पीसीसी चीफ ने जांच समिति का किया गठन