सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म
6 years ago
1756
0
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे थे । पुलिस ने उन्हें ग्रेटर नोएडा के पास रोक दिया, इसके बाद राहुल और प्रियंका पैदल ही चल पड़े.पुलिस से धक्का-मुक्की हुई, हिरासत में लेने के बाद, छोड़ दिया गया.

राहुल गांधी ने कहा –
पुलिस ने मुझे धक्का दिया,लाठी चार्ज किया, मुझे जमीन पर गिराया । हमारी गाड़ी रोकी तो हमने पैदल चलना शुरू किया । हिंदुस्तान में सिर्फ नरेन्द्र मोदी ही पैदल चल सकता है, मोदी हवाई जहाज से उड़ सकता है.

भूपेश बघेल ने कहा –
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को पुलिस ने जिस तरह रोका, दुर्व्यवहार किया, उसके खिलाफ छत्तीसगढ़ विधायक दल ने एक निंदा प्रस्ताव पारित किया.
भूपेश बघेल ने ट्वीट पर कहा-उत्तरप्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार का यह अलोकतांत्रिक रवैय्या निंदनीय व अस्वीकार्य है.
chhattisgarhaaspaas
Previous Post कविता, पिता – संतोष झांझी
विज्ञापन (Advertisement)