■बचपन आसपास : डॉ. माणिक विश्वकर्मा ‘नवरंग’.
5 years ago
363
0
♀ हँसाती है
♀ डॉ. माणिक विश्वकर्मा ‘नवरंग’
[ जमनीपाली, जिला-कोरबा,छत्तीसगढ़ ]
नाना से बतियाती है
हँसती और हँसाती है
ख़ुश कर देती है सबको
जब भी वो शरमाती है
सीख रही है शब्द नये
मन ही मन कुछ गाती है
ज़िद मनवाने की ख़ातिर
ख़ूब दुलार दिखाती है
भय खाती है मम्मी से
पापा से इतराती है
अपने टीचर के आगे
खुद टीचर बन जाती है
चाहे कोई मौसम हो
मिश्का रंग जमाती है

■कवि संपर्क-
■79748 50694
●●● ●●●
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)