• Chhattisgarh
  • ■छत्तीसगढ़ : राहुल गांधी का वारंगल में संबोधन, लिंक खोलकर पढ़ें-

■छत्तीसगढ़ : राहुल गांधी का वारंगल में संबोधन, लिंक खोलकर पढ़ें-

4 years ago
267

कांग्रेस के पूर्व अध्य्क्ष राहुल गांधी ने सभा को संबोधित करते हुये कहा कि ये जो आपका प्रदेश है, नया प्रदेश है। तेलंगाना, ये आसानी से नहीं बना। इस प्रदेश को बनाने के लिए तेलंगाना के युवाओं ने, तेलंगाना की माताओं ने अपना खून, अपने आँसू दिए थे और ये प्रदेश किसी एक व्यक्ति के लिए नहीं बना था, ये एक सपना था, तेलंगाना की जनता का सपना था।

8 साल हो गए, मैं आपसे पूछना चाहता हूँ, तेलंगाना का जो सपना था, प्रगति का सपना, उस सपने का क्या हुआ? पूरा तेलंगाना देख सकता है कि एक परिवार को जबरदस्त फायदा हुआ। मगर मैं आपसे पूछना चाहता हूँ, तेलंगाना की जनता को क्या फायदा मिला? क्या आपको रोजगार मिला? (जनता ने कहा-नहीं)

आज यहाँ पर किसानों की विधवाएं स्टेज पर हैं, रो रही हैं, ये किसकी जिम्मेदारी है? ये अकेली नहीं हैं, ऐसी तेलंगाना में हजारों बहनें हैं, जिनके पति ने आत्महत्या की, किसकी जिम्मेदारी है?

सपने को पूरा करने के लिए आपने अपना खून, अपने आँसू दिए। आप लड़े, मगर हम भी आपके साथ खड़े थे। कांग्रेस पार्टी ने भी आपके साथ ये लड़ाई लड़ी और अंत में कांग्रेस पार्टी ने और सोनिया गांधी जी ने ये काम पूरा करके तेलंगाना की जनता को दिया। भाईयों औऱ बहनों, आप ये मत भूलिए, ये काम कांग्रेस पार्टी के लिए आसान नहीं था। कांग्रेस पार्टी को नुकसान हुआ, हमें मालूम था कि हमें नुकसान होने जा रहा है, मगर हम तेलंगाना की जनता के साथ खड़े हुए और हमने मिलकर, आपके साथ मिलकर आपको नया प्रदेश दिया।

आपने सोचा था कि तेलंगाना की जनता की सरकार बनेगी, किसानों की सरकार बनेगी, मजदूरों की सरकार बनेगी, गरीबों की सरकार बनेगी; पता लगा, जनता की सरकार नहीं बनी। आज तेलंगाना में कहा जाता है कि चीफ मिनिस्टर हैं, मगर ये चीफ मिनिस्टर नहीं हैं, ये राजा है। राजा और मुख्यमंत्री में क्या फर्क होता है? मुख्यमंत्री जनता की आवाज को सुनता है, राजा जनता की आवाज को नहीं सुनता है। राजा जो करना चाहता है, वो कर डालता है।

मुख्यमंत्री लोकतंत्र में भरोसा करता है। मुख्यमंत्री जनता की बात सुनकर निर्णय लेता है। राजा को लोकतंत्र से कुछ लेना-देना नहीं। जो राजा के दिल में आता है, वो राजा कर देता है। ये फर्क है।

छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार है। चुनाव के समय हमने दो बड़े वायदे किए थे। पहला वायदा कि छत्तीसगढ़ के किसानों का हम कर्जा माफ करके दिखा देंगे और दूसरा वायदा, पैडी (धान) को हम 2,500 रुपए प्रति क्विंटल खरीदेंगे।

किसानों ने हमें कहा कि हमें कर्जा माफी की जरुरत है और हमें 2,500 रुपए एमएसपी आप दीजिए। हमने उनकी आवाज सुनी और आज आप जाइए, छत्तीसगढ़ जाइए और वहाँ पूछिए- धान के लिए क्या दाम मिलता है? पूरा छत्तीसगढ़ का किसान आपको बताएगा कि छत्तीसगढ़ में 2,500 रुपए प्रति क्विंटल धान का मिलता है। आज आपके जो चीफ मिनिस्टर हैं, किसानों की आवाज नहीं सुन रहे हैं। 2,3 बड़े उद्योगपतियों की आवाज सुनते हैं, उनके लिए काम करते हैं, मगर किसानों की आवाज नहीं सुनते हैं और जो छत्तीसगढ़ के किसान ने कहा था, वही तेलंगाना का किसान कह रहा है। तेलंगाना का किसान कह रहा है कि मिर्ची के लिए, धान के लिए हमें सही दाम चाहिए और हमारा कर्जा माफ होना चाहिए।

तेलंगाना के किसी भी किसान को घबराने की जरुरत नहीं है। जैसे ही कांग्रेस पार्टी की यहाँ सरकार बनेगी, वैसे ही दो लाख रुपए का कर्जा माफ होगा और आपको सही एमएसपी मिलनी शुरु हो जाएगी। आपको ज्यादा समय रुकने की जरूरत नहीं है। आप घबराइए मत, डरिए मत, ये काम कुछ ही महीने में कांग्रेस पार्टी करके आपको दे देगी।

ये खोखले शब्द नहीं हैं, ये तेलंगाना के सपने को पूरा करने का पहला कदम है। किसानों की मदद, किसानों की रक्षा के बिना तेलंगाना का सपना पूरा नहीं हो सकता है।

अभी हमने वरंगल डिक्लेरेशन किया और उसमें हमने तेलंगाना के किसानों से वायदे किए। मैंने कर्जा माफी की बात की, एमएसपी की बात की। 15,000 रुपए प्रति एकड़ डायरेक्ट बेनेफिट हम किसानों को देने जा रहे हैं और रेवंत जी ने पूरा डिक्लेरेशन पढ़ा। ये सिर्फ एक डिक्लेरेशन नहीं है, ये किसानों के लिए कांग्रेस पार्टी की गारंटी है।

तेलंगाना के हर किसान को ये डिक्लेरेशन पढ़ना चाहिए और जब आप इस डिक्लेरेशन को पढ़ेंगे, आप ये बात याद रखिए कि इस डिक्लेरेशन का हर शब्द कांग्रेस पार्टी की गारंटी है।
और ये हम इसलिए कर रहे हैं क्योंकि हम जानते हैं कि किसान अगर कमजोर रहेगा, तो तेलंगाना का सपना पूरा कभी नहीं हो सकता है, क्योंकि किसान ही इस प्रदेश की नींव है, फाउंडेशन है।

मैंने पहले आपसे सवाल पूछा था कि तेलंगाना के साथ धोखा किसने किया, तेलंगाना का जो सपना था, उससे किसने धोखा किया? तेलंगाना से हजारों करोड़ रुपए किसने चोरी किए, उस व्यक्ति का नाम क्या है? (जनता ने कहा- के. चंद्रशेखर राव) नहीं, सुनाई नहीं दिया, फिर से बोलिए, (जनता ने फिर कहा- के. चंद्रशेखर राव) क्या नाम है, उसका? (जनता ने फिर कहा- के. चंद्रशेखर राव) तो आप एक बात अच्छी तरह समझ लीजिए और कांग्रेस का हर नेता, हर कार्यकर्ता इस बात को अच्छी तरह समझे, जिस व्यक्ति ने तेलंगाना के साथ धोखा किया है, जिस व्यक्ति ने तेलंगाना से चोरी की है, जिस व्यक्ति ने तेलंगाना के सपने को नष्ट किया है, उसके साथ कांग्रेस पार्टी का कोई समझौता नहीं होगा और अगर ये सवाल आज के बाद किसी भी कांग्रेस नेता ने उठाया, उसको हम कांग्रेस पार्टी से बाहर कर देंगे। चाहे वो कोई भी हो, कितना भी बड़ा हो, उसको हम पार्टी से बाहर कर देंगे।

अगर किसी भी कांग्रेस पार्टी के नेता को टीआरएस से समझौता करना है, तो या वो टीआरएस में चला जाए या फिर बीजेपी में चला जाए। हमें उस व्यक्ति की कोई जरुरत नहीं है। हमारी विचारधारा की लड़ाई है, हम राजा से समझौता नहीं करेंगे। हम टीआरएस को चुनाव में हराएंगे। टीआरएस को चुनाव में हराएंगे और सीधी कांग्रेस पार्टी और टीआरएस की लड़ाई होगी।

एक बात और याद रखिए, जिस व्यक्ति ने तेलंगाना के सपने को नष्ट किया और तेलंगाना के किसानों से, मजदूरों से, युवाओं से लाखों करोड़ों रुपए चोरी किए, उसको हम माफ नहीं करने वाले हैं।

और एक बात और याद रखिए, जिस व्यक्ति ने तेलंगाना के सपने को नष्ट किया और तेलंगाना के किसानों से, मजदूरों से, युवाओं से लाखों करोड़ रुपए चोरी किए, उसको हम माफ नहीं करने वाले हैं और चुनाव के समय जब टिकट का सवाल उठेगा और ये सब नेताओं को बात अच्छी तरह सुननी चाहिए। जब चुनाव के समय टिकट की बात उठेगी, तो जिस व्यक्ति ने जनता की लड़ाई लड़ी होगी, उसी को मेरिट बेसिस पर टिकट मिलेगा। चाहे आप कितने भी बड़े हों, आप कोई भी हों, अगर आप किसानों के साथ नहीं खड़े थे, अगर आप गरीबों के साथ नहीं खड़े थे, तो आपको कांग्रेस पार्टी का टिकट नहीं मिलने वाला है।

सोनिया जी ने जब तेलंगाना आपको दिया, उसके पीछे एक सपना था। तेलंगाना की जो आवाज थी, उसको सुनकर सोनिया जी ने आपको प्रदेश दिया और प्रदेश इसलिए दिया था क्योंकि वो चाहती थी कि जो आपका तेलंगाना का सपना था, वो पूरा हो। वो सपना आपका है, सोनिया जी का है, मगर मेरा भी है और उस सपने को मैं आपके साथ पूरा करना चाहता हूं।

तो जहाँ भी मेरी जरुरत होगी, जहाँ भी आप मुझे बुलाना चाहते हैं, जहाँ भी मैं तेलंगाना की मदद कर सकता हूं, मैं करने के लिए तैयार हूं। ये सिर्फ आपकी लड़ाई नहीं है, ये सिर्फ तेलंगाना के किसानों की, युवाओं की लड़ाई नहीं है, ये कांग्रेस की लड़ाई है और ये मेरी लड़ाई है। मैंने पहले कहा था कि जो भी व्यक्ति कहता है कि टीआरएस के साथ समझौता होना चाहिए, उसे बीजेपी में या टीआरएस में चले जाना चाहिए, क्योंकि समझौता अगर है, तो बीजेपी और टीआरएस का समझौता है। आप याद रखिए, जब नरेन्द्र मोदी जी ने तीन काले कानून पार्लियामेंट में पास किए थे, तो टीआरएस के नेता क्या कह रहे थे।

बीजेपी जानती है कि वो तेलंगाना को डायरेक्टली रुल नहीं कर सकती। वो जानते हैं कि तेलंगाना में उन्हें रिमोट कंट्रोल की जरूरत है। बीजेपी जानती है कि कांग्रेस बीजेपी से कभी समझौता नहीं कर सकती। इसलिए बीजेपी चाहती है कि तेलंगाना में टीआरएस की सरकार रहे और सबूत ये है कि तेलंगाना के चीफ मिनिस्टर जितना भी पैसा चोरी करना चाहते हैं, कर सकते हैं और बीजेपी की सरकार ना उन पर ईडी लगाती है, ना सीबीआई लगाती है।

ये रैली किसानों के लिए थी, किसानों को भरोसा देने के लिए थी, वारंगल डिक्लरेशन के लिए थी। हम चाहते थे कि तेलंगाना के किसानों को मालूम हो कि कांग्रेस पार्टी एक साथ उनके साथ खड़ी है और उनकी पूरी मदद करने जा रही है। किसानों को हमने इसलिए मैसेज दिया क्योंकि वो इस प्रदेश की नींव हैं, फाउंडेशन है। अगली रैली में हम आदिवासियों को ऐसा ही मैसेज देना चाहते हैं और उनकी जो लड़ाई है, 10 प्रतिशत रिजर्वेशन की जो उनकी लड़ाई है, उसमें हम उनकी पूरी मदद करने जा रहे हैं। तेलंगाना बनने के बाद आपने टीआरएस को दो बार मौका दिया और टीआरएस ने तेलंगाना की जनता को धोखा दिया। अब आप कांग्रेस पार्टी को एक मौका दीजिए और किसानों की, गरीबों की सरकार हमें बनाने दीजिए।

कांग्रेस पार्टी आपके साथ मिलकर तेलंगाना के सपने को पूरा कर सकती है।… (वीडियो मिसिंग)

आज शाम आप दूर-दूर से मेरी बात सुनने आए, इसके लिए आप सबको दिल से धन्यवाद। नमस्कार, जय हिंद।

■सुशील आनंद शुक्ला
[अध्य्क्ष कांग्रेस संचार विभाग]
■राजन कुमार सोनी
[छत्तीसगढ़ हेड ‘छत्तीसगढ़ आसपास’]

●●●●● ●●●●●

विज्ञापन (Advertisement)

ब्रेकिंग न्यूज़

रेल यात्रियों को बड़ी राहत, अब घर बैठे करें अतिरिक्त लगेज की ऑनलाइन बुकिंग, हवाई यात्रा जैसी सुविधा रेलवे में भी शुरू
breaking Chhattisgarh

रेल यात्रियों को बड़ी राहत, अब घर बैठे करें अतिरिक्त लगेज की ऑनलाइन बुकिंग, हवाई यात्रा जैसी सुविधा रेलवे में भी शुरू

वरिष्ठजन कल्याण महासंघ के चुनाव में घनश्याम कुमार देवांगन सर्वसम्मति से अध्यक्ष निर्वाचित
breaking Chhattisgarh

वरिष्ठजन कल्याण महासंघ के चुनाव में घनश्याम कुमार देवांगन सर्वसम्मति से अध्यक्ष निर्वाचित

सिंचाई सुविधाओं के विस्तार, फसल विविधिकरण और आधुनिक तकनीक से खेती बनेगी अधिक लाभकारी – मुख्यमंत्री श्री साय
breaking Chhattisgarh

सिंचाई सुविधाओं के विस्तार, फसल विविधिकरण और आधुनिक तकनीक से खेती बनेगी अधिक लाभकारी – मुख्यमंत्री श्री साय

Repo Rate पर RBI का बड़ा ऐलान, 5.25% पर बरकरार दर, जानिए EMI पर क्या होगा असर
breaking National

Repo Rate पर RBI का बड़ा ऐलान, 5.25% पर बरकरार दर, जानिए EMI पर क्या होगा असर

बृजमोहन अग्रवाल-अमित कटारिया विवाद: उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लिया सांसद का पक्ष, कहा- अधिकारी सम्मान से करें बात, हिसाब से करें रिस्पांस
breaking Chhattisgarh

बृजमोहन अग्रवाल-अमित कटारिया विवाद: उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लिया सांसद का पक्ष, कहा- अधिकारी सम्मान से करें बात, हिसाब से करें रिस्पांस

छत्तीसगढ़ की बेटी सोनम शर्मा करेगी भारतीय नेटबॉल टीम का प्रतिनिधित्व, हांगकांग में होगी प्रतियोगिता
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ की बेटी सोनम शर्मा करेगी भारतीय नेटबॉल टीम का प्रतिनिधित्व, हांगकांग में होगी प्रतियोगिता

20 लाख की प्रतिमा पर उठे सवाल, डेढ़ साल में उखड़ने लगी बाहरी परत, जांच और कार्रवाई की मांग तेज
breaking Chhattisgarh

20 लाख की प्रतिमा पर उठे सवाल, डेढ़ साल में उखड़ने लगी बाहरी परत, जांच और कार्रवाई की मांग तेज

छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी, 15 अक्टूबर तक आम जनता से मांगे गए सुझाव
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी, 15 अक्टूबर तक आम जनता से मांगे गए सुझाव

मॉनसून में बाथरूम की इन चीजों को जरूर बदलें, वरना बढ़ सकता है बैक्टीरिया और फंगल इंफेक्शन का खतरा
breaking Chhattisgarh

मॉनसून में बाथरूम की इन चीजों को जरूर बदलें, वरना बढ़ सकता है बैक्टीरिया और फंगल इंफेक्शन का खतरा

थाइलैंड-दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट के यात्रियों की आपबीती, ‘किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका…’,
breaking Chhattisgarh

थाइलैंड-दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट के यात्रियों की आपबीती, ‘किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका…’,

छत्तीसगढ़ में 14 पुलिस अफसरों के तबादले, 11 थाना प्रभारियों और 3 SI को नई जिम्मेदारी, देखें सूची
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में 14 पुलिस अफसरों के तबादले, 11 थाना प्रभारियों और 3 SI को नई जिम्मेदारी, देखें सूची

छत्तीसगढ़ के छोटे से गांव के बड़े सितारे, दो बेटों ने नेपाल में लहराया तिरंगा, भारत को दिलाया फुटबॉल का गोल्ड मेडल
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के छोटे से गांव के बड़े सितारे, दो बेटों ने नेपाल में लहराया तिरंगा, भारत को दिलाया फुटबॉल का गोल्ड मेडल

लोकसभा में बिना बहस जजों की संख्या बढ़ाने वाला बिल पास, CJI को छोड़ 37 हुआ संख्या
breaking National

लोकसभा में बिना बहस जजों की संख्या बढ़ाने वाला बिल पास, CJI को छोड़ 37 हुआ संख्या

छत्तीसगढ़ में मध्य प्रदेश से पांच बाघ लाने की तैयारी, टाइगर रिजर्व क्षेत्रों में बसे वनग्रामों का होगा पुनर्वास
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में मध्य प्रदेश से पांच बाघ लाने की तैयारी, टाइगर रिजर्व क्षेत्रों में बसे वनग्रामों का होगा पुनर्वास

नवा रायपुर में 52 करोड़ की लागत से तैयार हो रहा इंटरनेशनल बोर्डिंग स्कूल, इस साल के नवंबर तक होगा पूरा
breaking Chhattisgarh

नवा रायपुर में 52 करोड़ की लागत से तैयार हो रहा इंटरनेशनल बोर्डिंग स्कूल, इस साल के नवंबर तक होगा पूरा

शोकसभा के नाम पर पूरे दिन कोर्ट का कामकाज बंद नहीं किया जा सकता, हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी
breaking Chhattisgarh

शोकसभा के नाम पर पूरे दिन कोर्ट का कामकाज बंद नहीं किया जा सकता, हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी

भारतीय बॉक्सर जैस्मिन ने महिलाओं के 57 किग्रा वर्ग में गोल्ड मेडल जीता
breaking Chhattisgarh

भारतीय बॉक्सर जैस्मिन ने महिलाओं के 57 किग्रा वर्ग में गोल्ड मेडल जीता

इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. लवली शर्मा की बड़ी उपलब्धि, सितार वादन में आकाशवाणी से मिला ‘टॉप ग्रेड आर्टिस्ट’ का सर्वोच्च सम्मान
breaking Chhattisgarh

इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. लवली शर्मा की बड़ी उपलब्धि, सितार वादन में आकाशवाणी से मिला ‘टॉप ग्रेड आर्टिस्ट’ का सर्वोच्च सम्मान

सीएम साय की बड़ी घोषणा, आतंकी हमले में मारे गए छत्तीसगढ़ के श्रमिकों को 20-20 लाख देगी सरकार…
breaking Chhattisgarh

सीएम साय की बड़ी घोषणा, आतंकी हमले में मारे गए छत्तीसगढ़ के श्रमिकों को 20-20 लाख देगी सरकार…

छत्तीसगढ़ में कृषि शिक्षक बनने के लिए B.Ed और TET जरूरी, राज्य सरकार की नई पात्रता शर्त, 90 % कृषि स्नातक आवेदन करने से हो जाएंगे वंचित
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में कृषि शिक्षक बनने के लिए B.Ed और TET जरूरी, राज्य सरकार की नई पात्रता शर्त, 90 % कृषि स्नातक आवेदन करने से हो जाएंगे वंचित

कविता

आरंभ साहित्यिक मंच : बांग्ला-हिंदी के सुविख्यात प्रगतिशील परंपरा के छोटी-छोटी कविताओं के रचनाशील कवि पल्लव चटर्जी
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : बांग्ला-हिंदी के सुविख्यात प्रगतिशील परंपरा के छोटी-छोटी कविताओं के रचनाशील कवि पल्लव चटर्जी

पावस रचना : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

पावस रचना : दीप्ति श्रीवास्तव

आरंभ साहित्यिक मंच – अर्पिता चौधुरी
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच – अर्पिता चौधुरी

इस माह के ग़ज़लकार : सुशील यादव
poetry

इस माह के ग़ज़लकार : सुशील यादव

आरंभ साहित्यिक मंच : शुचि ‘भवि’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : शुचि ‘भवि’

आज पढ़ें ‘आरंभ’ साहित्यिक मंच में बांग्ला और हिंदी के सुस्थापित कवि पल्लव चटर्जी
poetry

आज पढ़ें ‘आरंभ’ साहित्यिक मंच में बांग्ला और हिंदी के सुस्थापित कवि पल्लव चटर्जी

इस माह की कवयित्री : शुचि ‘भवि’
poetry

इस माह की कवयित्री : शुचि ‘भवि’

आरंभ साहित्यिक मंच : संध्या जैन
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : संध्या जैन

कवि और कविता : इस माह के कवि में नीलमचंद सांखला
poetry

कवि और कविता : इस माह के कवि में नीलमचंद सांखला

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : सुरभि ताम्रकार ‘शावि’
poetry

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : सुरभि ताम्रकार ‘शावि’

आरंभ साहित्यिक मंच : सोनिया नायडू
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : सोनिया नायडू

‘आरंभ साहित्यिक मंच’ : हरि प्रकाश गुप्ता ‘सरल’
poetry

‘आरंभ साहित्यिक मंच’ : हरि प्रकाश गुप्ता ‘सरल’

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी
poetry

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी

साहित्यिक पटल : सुरभि ताम्रकर ‘शावि’
poetry

साहित्यिक पटल : सुरभि ताम्रकर ‘शावि’

साहित्यिक ‘आरंभ’ : सुरभि ताम्रकार ‘शावि’
poetry

साहित्यिक ‘आरंभ’ : सुरभि ताम्रकार ‘शावि’

विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष दोहावली : ठाकुर दशरथ सिंह भुवाल सोनपांडर
poetry

विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष दोहावली : ठाकुर दशरथ सिंह भुवाल सोनपांडर

गीत – डॉ. दीक्षा चौबे
poetry

गीत – डॉ. दीक्षा चौबे

इस माह की नवाकुंर कवयित्री – सुरभि ताम्रकार ‘शावि’
poetry

इस माह की नवाकुंर कवयित्री – सुरभि ताम्रकार ‘शावि’

कहानी

लेख : कैलाश जैन बरमेचा
story

लेख : कैलाश जैन बरमेचा

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव
story

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय
story

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव
story

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’
story

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी
story

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन
story

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है
story

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे
story

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ :  ब्रजेश मल्लिक
story

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ : ब्रजेश मल्लिक

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी
story

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…
story

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…

story

रचना आसपास : उर्मिला शुक्ल

story

रचना आसपास : दीप्ति श्रीवास्तव

story

कहानी : संतोष झांझी

story

कहानी : ‘ पानी के लिए ‘ – उर्मिला शुक्ल

लेख

‘साहित्य सृजन परिषद्’ के तत्वावधान में पावस ऋतु पर सरस काव्य गोष्ठी 26 जुलाई को इंदिरा गाँधी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सुपेला-भिलाई में अपराह्न 2.30 बजे से
Article

‘साहित्य सृजन परिषद्’ के तत्वावधान में पावस ऋतु पर सरस काव्य गोष्ठी 26 जुलाई को इंदिरा गाँधी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सुपेला-भिलाई में अपराह्न 2.30 बजे से

रवींद्र-नज़रूल उत्सव-2026 : ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में रवींद्र-नज़रूल उत्सव 25 जुलाई को ‘ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन’ में प्रात:11.00 बजे से रात 8.00 बजे तक
Article

रवींद्र-नज़रूल उत्सव-2026 : ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में रवींद्र-नज़रूल उत्सव 25 जुलाई को ‘ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन’ में प्रात:11.00 बजे से रात 8.00 बजे तक

काव्य संध्या : प्रगतिशील कवि डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय के निवास में दिव्या सक्सेना, विजया भारती, गजेंद्र द्विवेदी ‘गिरीश’, पारुल पांडेय, संजय मैथिल, युसूफ सागर, हाजी रियाज़ खान गौहर, मनमोहन मतवाला, ओम पांडेय, डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’, छ्गनलाल सोनी, संतराम वर्मा और डॉ. आरबी कुशवाहा शामिल हुए

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर
Article

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर

Article

तीन लघुकथा : रश्मि अमितेष पुरोहित

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा

Article

लघुकथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय [केंद्रीय विद्यालय वेंकटगिरि, आंध्रप्रदेश]

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा
Article

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा
Article

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी
Article

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.
Article

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.

🟥 प्ररंपरा या कुटेव  ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा
Article

🟥 प्ररंपरा या कुटेव ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.
Article

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.
Article

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक
Article

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक

Article

🟢 आजादी के अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. अशोक आकाश.

Article

🟣 अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. बलदाऊ राम साहू [दुर्ग]

Article

🟣 समसामयिक चिंतन : डॉ. अरविंद प्रेमचंद जैन [भोपाल].

राजनीति न्यूज़

breaking Politics

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उदयपुर हत्याकांड को लेकर दिया बड़ा बयान

Politics

■छत्तीसगढ़ :

Politics

भारतीय जनता पार्टी,भिलाई-दुर्ग के वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय जे.दानी,लल्लन मिश्रा, सुरेखा खटी,अमरजीत सिंह ‘चहल’,विजय शुक्ला, कुमुद द्विवेदी महेंद्र यादव,सूरज शर्मा,प्रभा साहू,संजय खर्चे,किशोर बहाड़े, प्रदीप बोबडे,पुरषोत्तम चौकसे,राहुल भोसले,रितेश सिंह,रश्मि अगतकर, सोनाली,भारती उइके,प्रीति अग्रवाल,सीमा कन्नौजे,तृप्ति कन्नौजे,महेश सिंह, राकेश शुक्ला, अशोक स्वाईन ओर नागेश्वर राव ‘बाबू’ ने सयुंक्त बयान में भिलाई के विधायक देवेन्द्र यादव से जवाब-तलब किया.

breaking Politics

भिलाई कांड, न्यायाधीश अवकाश पर, जाने कब होगी सुनवाई

धमतरी आसपास
Politics

धमतरी आसपास

Politics

स्मृति शेष- बाबू जी, मोतीलाल वोरा

Politics

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में हलचल

breaking Politics

राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कहा- मर्यादित भाषा में रखें अपनी बात

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल  ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन
Politics

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन

मरवाही उपचुनाव
Politics

मरवाही उपचुनाव

Politics

प्रमोद सिंह राजपूत कुम्हारी ब्लॉक के अध्यक्ष बने

Politics

ओवैसी की पार्टी ने बदला सीमांचल का समीकरण! 11 सीटों पर NDA आगे

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, ग्वालियर में प्रेस वार्ता

breaking Politics

अमित और ऋचा जोगी का नामांकन खारिज होने पर बोले मंतूराम पवार- ‘जैसी करनी वैसी भरनी’

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, भूपेश बघेल बिहार चुनाव के स्टार प्रचारक बिहार में कांग्रेस 70 सीटों में चुनाव लड़ रही है

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म
breaking National Politics

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म

breaking Politics

हाथरस गैंगरेप के घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा, पढ़िए पूरी खबर

breaking Politics

पत्रकारों के साथ मारपीट की घटना के बाद, पीसीसी चीफ ने जांच समिति का किया गठन