• Chhattisgarh
  • एक शख्सियत : डॉ. बलदेव [ 27 मई : 81वीं जयंती पर विशेष ] – आलेख, गणेश कछवाहा

एक शख्सियत : डॉ. बलदेव [ 27 मई : 81वीं जयंती पर विशेष ] – आलेख, गणेश कछवाहा

3 years ago
560

सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने की जरूरत : प्रतिमा पूरे सम्मान के साथ स्थापित किया जाए

यह आदमी जब
जलती अंगीठी लेकर उठ खड़ा होगा
तब इन आलीशान मकानों का क्या होगा?

▪️▪️▪️

तत्कालीन मध्यप्रदेश के छत्तीसगढ़ अंचल के एक समृद्ध गांव नरियरा के सामान्य परिवार साव कुल में एक दीपक का जन्म हुआ वह बहुत प्रकाशमय विशेष दिन था 27 मई 1942 बालक का नामकरण रखा गया बलदेव। नरियरा के पुराने बूढ़े पीपल और वट के वृक्षों के शीतल वायु के झोंकों से जहां पूरा वातावरण शीतल व पुष्पों के सुगंध से मन मोहक मदमस्त तथा वनपंखियों के मधु कलरव से मधुगुंजित होता रहा होगा। वहीं मंदिर की घंटियां वेदों की ऋचाएं,मस्जिदों की अजान,चर्च के घंटे,गुरुद्वारे से पवित्र गुरुवाणी व मुहल्ले की महिलाओं ने सोहर गाकर नवजात शिशु को आशीर्वाद दिया होगा। यही संस्कार और संस्कृति, परिवेश, माटी प्रेम नन्हें बालक बलदेव के मन में अंकुरित हो गए ।

डॉ बलदेव बहुत सहज व सरल थे पर राष्ट्रीय साहित्य परिदृश्य में काफी सम्माननीय व्यक्ति थे । उनसे वरिष्ठ और समकालीन साहित्यकारों से सीधे सरोकार था ।व्यक्तिगत पत्राचार भी बहुत होते थे।राष्ट्रीय साहित्यिक एवं सांस्कृतिक मुद्दों पर उनका जिक्र और हस्तक्षेप अवश्य होता था। श्री मनहरण सिंह ठाकुर, जगदीश मेहर और मेरे (गणेश कछवाहा) साथ उनका केवल सांस्कृतिक मित्रवत संबंध ही नहीं था वरन बहुत अच्छे पारिवारिक रिश्ते थे। यदि सप्ताह में एक दो बार मेल मुलाकात या वार्तालाप न हो तो कड़ी शिकायत दर्ज़ होती थी।

छत्तीसगढ़ विशेष तौर पर रायगढ़ के,कला ,संस्कृति एवं पुरातत्व पर शोध तथा उसे संजोकर ,संरक्षित एवं समृद्ध करने का दुर्लभ व महत्वपूर्ण कार्य किया है डॉ बलदेव साव जी ने।मुझे याद आता है जब पद्मश्री पंडित मुकुट धर पांडेय की कविताओं को संग्रहित कर “विश्वबोध”नाम पुस्तक को प्रकाशित करते हैं तथा राष्ट्र के प्रमुख पत्र पत्रिकाओं में उसकी समीक्षा प्रकाशित कर एक विमर्श पूरे देश में खड़ा करते हैं कि “पद्मश्री मुकुट धर पांडेय छायावाद के प्रवर्तक कवि हैं” साहित्य जगत में मानो भूचाल सा आ गया।राष्ट्रीय विमर्श का मुद्दा बना। ठीक उसी तरह काफी शोधात्मक विश्लेषण कर “रायगढ़ कथक शैली” को ‘ रायगढ़ घराने ‘के नाम से स्थापित करने हेतु संगीत जगत में एक नया इतिहास रचने की कोशिश की है।कथक में केवल दो ही घराने प्रसिद्ध है जयपुर और लखनउ।जैसे ही राष्ट्रीय मंचों पर रायगढ़ कथक शैली की चर्चा शुरू हुई तो एक नई बहस शुरू हुई। जिसपर कथक सम्राट पद्मविभूषण पंडित बिरजू महाराज जी,साहित्यकार अशोक बाजपेई,कथक रश्मि बाजपेई एवं प्रमुख कथक आचार्यों को हस्तक्षेप करना पड़ा और आज रायगढ़ कथक को लेकर कथक नृत्यांगनाओं व गुरुओं द्वारा पूरे देश भर में कलात्मक प्रस्तुति की जा रही है।

रायगढ़ गणेश मेला चक्रधर समारोह को राष्ट्रीय पहचान दिलवाने में उनके शोध परख लेख एवं रिपोर्ट की मुख्य भूमिका थी। पुरातत्व के क्षेत्र में अनुपम दास एवं डॉ बलदेव साव ने काफी परिश्रम किया। सिंघन पुर, काबरा पहाड़ के शैल चित्रों और आसपास के क्षेत्रो के पुरातत्व की खोज कर उसे संरक्षित एवं समृद्ध करने का महत्वपूर्ण कार्य किया है।

साहित्य व संगीत के क्षेत्र के प्रारंभिक प्रतिभाओं से लेकर बड़े और प्रसिद्ध शख्सियतों से मिलकर उन्हें जानना समझना और खुद बहुत कुछ सीखने की कोशिश करना उनके शोध का एक हिस्सा हुआ करता था।छोटे बड़े सबको जोड़कर एक साथ लेकर चलने का काम करते थे जिससे वह परम्परा निरंतरता को प्राप्त करती चली गई। उन्होंने पुरानी सांस्कृतिक विरासत के साथ साथ वर्तमान सांस्कृतिक परम्परा को भी सहेजने का काम किया। छत्तीसगढ़ बनने के बाद छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और पुरातात्विक महत्व को संग्रहित कर राष्ट्रिय पटल पर रेखांकित करने का काम किया।

सबसे पहले शारदा साहित्य सदन के प्रकाशन पर बहुत से साहित्यकारों को साहित्य जगत से परिचित कराया फिर सृजन सम्मान समिति और वैभव प्रकाशन के माध्यम से नए,पुराने और प्रतिष्ठित साहित्यकारों का पूरी ऊर्जा के साथ साहित्य की प्रथम पंक्ति में स्थापित किया। आज छत्तीसगढ़ के बहुत से साहित्यकार,संस्कृति कर्मियों,को हम डॉ बलदेव की भूमिका,संपादन, रचनाओं के संग्रहण, एवं प्रकाशन की विरासत से जान और समझ सकते हैं।प्राप्त सम्मानों की सुदीर्घ सूची है। वस्तुत सम्मान व सम्मान देने वाली संस्थाएं स्वयं गौरवान्वित होती थी।

विशेष उल्लेखनीय है कि- एक समय सागर वि. वि. के बी. ए, और रविशंकर विश्वविद्यालय की कक्षा ए.एम. पाठ्यक्रमों में डाँ०बलदेव की किताबें रहीं ।गुरू घासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर के बी.ए में सहायक पुस्तक के रूप में(छायावाद और पंडित मुकुटधर पाण्डेय-लेखक डाँ०बलदेव) शामिल हैं।
उन्होंने इंग्लैड, बहरीन, ओमान तथा देश के प्रायः सभी बड़े शहरों की साहित्यकि यात्रायें भी की।

सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने की जरूरत –
साहित्य मनीषियों ने एक प्रस्ताव पारित किया था कि सांस्कृतिक – साहित्य धरोहर को संरक्षित करने हेतु
उनकी मूर्ति एक चौराहे पर पूरे सम्मान के साथ स्थापित किया जाय ताकि पीढ़ियां अपनी विरासत से परिचित होती रहे। राज्य सरकार व नगरनिगम रायगढ़ को चाहिए कि अपनी माटी और सांस्कृतिक धरोहर की रक्षा करे।अतिशीघ्र स्थान सुनिश्चित कर डॉ बलदेव साव जी की मूर्ति की स्थापना करें।

बहुत सारी बातें साझा करने का मन करता है पर यहीं उनकी कविता की चार पंक्तियों के साथ उन्हें हृदय से सादर नमन करते हुए अपनी भावनाओ को विराम देता हूं –

“पंचमढ़ी : दो कविताएं –डॉ बलदेव
—————————–
यह आदमी जब
जलती अंगीठी लेकर उठ खड़ा होगा
तब इन आलीशान मकानों का क्या होगा?

यहाँ जितने लोग नहीं
उससे ज्यादा मकान हैं
अधिंकाश खाली हैं
बाहर पेड़ो के नीचे / सर्द अंधेरे में
हवाई पट्टी साफ करने वाले लोग
ठिठुर रहे हैं।
अँगीठी आग /
जलती आँखें इन्हें जिलाए रक्खी हैं
इस आग को आदमी ने
अपनी हड्डियाँ रगड़कर पैदा किया
जब ये लोग नहीं थे,
ये मकान नहीं थे, वह शहर नहीं था
तब भी यह आग थी
यह आग पहले पहाड़ों की सन्ध में
अंधी गुफाओं में सुलगती थी
और नीचे तलहटी में बाघ घूमता था
ताजे रक्त की गन्ध आती थी।

जब भी आदमी गुफा से बाहर होना चाहता
बाघ गरज उठता
आँधी आती और बिजलियाँ टूट पड़ती
बारिश घमासान हो जाती

सर्द अंधेरे की कुण्डली कसने लगती
और आग कंझाने लगती
अपना ताप अपनी चमक खोने लगती
और आदमी अपना लहू निचोड़कर /
फूँक मार कर
फिर उसे प्रज्जवलित कर देता।

इसी आग के सहारे एक दिन यहाँ तक चला आया था
और बाघ ताकता ही रह गया था।

दुनिया इसी आग के सहारे
नक्षत्रों की सैर कर आयी
लेकिन आग पैदा करने वाला आदमी
सर्द अंधेरे में सिकुड़ रहा है/ठिठुर रहा है
यह आदमी जब
जलती अंगीठी लेकर उठ खड़ा होगा
तब इन आलीशान मकानों का क्या होगा?

***********
राज भवन में ठहरे लोग
यह बात नहीं कि नहीं जानते।

गुलेल से मार खायी
खून से लथपथ रागगिलहरी
जिन्दगी और मौत से
किस कदर खेलती है
तेज धार चट्टान से डगाल की ओर फँलागने के बीच
एक हरी पत्ती खून से लथपथ हाण्डी
खोह में कैसे गिरती है?

शरण्य की खोज में
दिन को बिलकुल नजर नहीं आने वाले
किन्तु साँझ को उभर आने वाले शिखरों
गहरी घाटियों में लुकता -छिपता
आहत सूर्य गिरि श्रृंगों से
किस कदर लुढ़कता है लोहूलुहान?
दुःखकातर किरणें सर्द अन्धेरे में
कैसे मुंह छिपा लेती है निःशन्द
राज भवन में ठहरे लोग
यह बात नहीं कि नहीं जानते।

•गणेश कछवाहा
•रायगढ़ छत्तीसगढ़
•संपर्क – 94255 72284
•gp.kachhwaha@gmail.com

🌸🌸🌸

विज्ञापन (Advertisement)

ब्रेकिंग न्यूज़

प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल
breaking Chhattisgarh

प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल

छत्तीसगढ़ में LPG, पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक, अफवाहों के बीच सीएम विष्णुदेव साय ने किया ऐलान
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में LPG, पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक, अफवाहों के बीच सीएम विष्णुदेव साय ने किया ऐलान

रूसी तेल खरीदने की छूट तो मिली लेकिन पेमेंट पर अटका मामला! SBI ने पेमेंट करने से पीछे खींचे हाथ, जानें पूरा मामला
breaking international

रूसी तेल खरीदने की छूट तो मिली लेकिन पेमेंट पर अटका मामला! SBI ने पेमेंट करने से पीछे खींचे हाथ, जानें पूरा मामला

ऐतिहासिक जीत के बाद टीम इंडिया पर पैसों की बरसात, BCCI ने किया इनामी राशि का ऐलान, एक – एक खिलाड़ी को कितना पैसा मिलेगा ?
breaking Chhattisgarh

ऐतिहासिक जीत के बाद टीम इंडिया पर पैसों की बरसात, BCCI ने किया इनामी राशि का ऐलान, एक – एक खिलाड़ी को कितना पैसा मिलेगा ?

घरेलू गैस सिलेंडर को लेकर सरकार ने लागू किया सख्त नियम, दूसरी बुकिंग पर 25 दिन का अंतर जरूरी
breaking Chhattisgarh

घरेलू गैस सिलेंडर को लेकर सरकार ने लागू किया सख्त नियम, दूसरी बुकिंग पर 25 दिन का अंतर जरूरी

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…
breaking National

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

गैस सिलेंडर संकट के बीच ALERT MODE पर केंद्र सरकार, PM मोदी ने विदेश और पेट्रोलियम मंत्री से की मुलाकात
breaking international

गैस सिलेंडर संकट के बीच ALERT MODE पर केंद्र सरकार, PM मोदी ने विदेश और पेट्रोलियम मंत्री से की मुलाकात

पश्चिम एशिया संकट के बीच छत्तीसगढ़ सरकार सतर्क, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त
breaking Chhattisgarh

पश्चिम एशिया संकट के बीच छत्तीसगढ़ सरकार सतर्क, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
breaking Chhattisgarh

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
breaking Chhattisgarh

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

अवैध अफीम खेती मामले में अब बड़ा एक्शन, भाजपा नेता के फसल पर चला बुलडोजर
breaking Chhattisgarh

अवैध अफीम खेती मामले में अब बड़ा एक्शन, भाजपा नेता के फसल पर चला बुलडोजर

भारत ने समंदर के भीतर पनुडुब्बियों का अभेद्य किला बना रखा हैं, पाकिस्तान और चीन छू भी नहीं पाएंगे
breaking international

भारत ने समंदर के भीतर पनुडुब्बियों का अभेद्य किला बना रखा हैं, पाकिस्तान और चीन छू भी नहीं पाएंगे

25 मार्च से 06 अप्रैल तक होगा ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स छत्तीसगढ़-2026’ का होगा आयोजन
breaking Chhattisgarh

25 मार्च से 06 अप्रैल तक होगा ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स छत्तीसगढ़-2026’ का होगा आयोजन

छत्तीसगढ़ की वैभवी अग्रवाल ने UPSC 2025 में हासिल किया AIR 35, मुख्यमंत्री साय और व्यापार प्रकोष्ठ के सह-संयोजक नितिन अग्रवाल ने दी बधाई
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ की वैभवी अग्रवाल ने UPSC 2025 में हासिल किया AIR 35, मुख्यमंत्री साय और व्यापार प्रकोष्ठ के सह-संयोजक नितिन अग्रवाल ने दी बधाई

धान की बोरियों में पानी डालने का खेल उजागर,समिति के 4 कर्मचारी बर्खास्त
breaking Chhattisgarh

धान की बोरियों में पानी डालने का खेल उजागर,समिति के 4 कर्मचारी बर्खास्त

सड़क निर्माण में गुणवत्ता से समझौता नहीं, लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट, सीएम विष्णु देव साय की सीधी चेतावनी
breaking Chhattisgarh

सड़क निर्माण में गुणवत्ता से समझौता नहीं, लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट, सीएम विष्णु देव साय की सीधी चेतावनी

सुनहरा मौका: आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर भर्ती शुरू, जानिए सबकुछ
breaking Chhattisgarh

सुनहरा मौका: आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर भर्ती शुरू, जानिए सबकुछ

सावधान! शहर की सड़कों पर पुलिस बनकर घूम रहे लुटेरे, ट्रेलर रोककर लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
breaking Chhattisgarh

सावधान! शहर की सड़कों पर पुलिस बनकर घूम रहे लुटेरे, ट्रेलर रोककर लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने बैगा-बिरहोर आदिवासियों की संस्कृति को सहेजने की दी सीख
breaking Chhattisgarh

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने बैगा-बिरहोर आदिवासियों की संस्कृति को सहेजने की दी सीख

राज्यसभा के कांग्रेस प्रत्याशी फूलो देवी नेताम ने भरा नामांकन, कई बड़े नेता रहे मौजूद
breaking Chhattisgarh

राज्यसभा के कांग्रेस प्रत्याशी फूलो देवी नेताम ने भरा नामांकन, कई बड़े नेता रहे मौजूद

कविता

कविता आसपास स्तम्भ ‘आरंभ’ – संजय एम तरानेकर
poetry

कविता आसपास स्तम्भ ‘आरंभ’ – संजय एम तरानेकर

रचना और रचनाकार- पल्लव चटर्जी
poetry

रचना और रचनाकार- पल्लव चटर्जी

होली विशेष [दो फागुनी रचना यें] – तारकनाथ चौधुरी
poetry

होली विशेष [दो फागुनी रचना यें] – तारकनाथ चौधुरी

इस माह के कवि और कविता – महेश राठौर ‘मलय’
poetry

इस माह के कवि और कविता – महेश राठौर ‘मलय’

रंग पर्व पर विशेष- डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’
poetry

रंग पर्व पर विशेष- डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’

रंग पर्व होली पर विशेष- नुरूस्सबाह ‘सबा’
poetry

रंग पर्व होली पर विशेष- नुरूस्सबाह ‘सबा’

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – विद्या गुप्ता
poetry

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – विद्या गुप्ता

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – मिताली श्रीवास्तव वर्मा
poetry

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – मिताली श्रीवास्तव वर्मा

संस्मरण : ‘धरा का श्रृंगार उल्टा पानी’ – दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

संस्मरण : ‘धरा का श्रृंगार उल्टा पानी’ – दीप्ति श्रीवास्तव

स्तम्भ : कविता आसपास ‘ आरंभ’ – अमृता मिश्रा
poetry

स्तम्भ : कविता आसपास ‘ आरंभ’ – अमृता मिश्रा

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – पं. अंजू पाण्डेय ‘अश्रु’
poetry

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – पं. अंजू पाण्डेय ‘अश्रु’

अब मैं क्या करूँ… क्योंकि वह किसी की – कैलाश जैन बरमेचा
poetry

अब मैं क्या करूँ… क्योंकि वह किसी की – कैलाश जैन बरमेचा

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – प्रकाशचंद्र मण्डल
poetry

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – प्रकाशचंद्र मण्डल

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – तारकनाथ चौधुरी
poetry

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – तारकनाथ चौधुरी

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – सुष्मा बग्गा
poetry

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – सुष्मा बग्गा

यात्रा संस्मरण : विद्या गुप्ता
poetry

यात्रा संस्मरण : विद्या गुप्ता

कविता आसपास : बसंत पंचमी पर महाकवि ‘निराला’ को याद करते हुए… महाकवि की वेदना…!! – विद्या गुप्ता [छत्तीसगढ़-दुर्ग]
poetry

कविता आसपास : बसंत पंचमी पर महाकवि ‘निराला’ को याद करते हुए… महाकवि की वेदना…!! – विद्या गुप्ता [छत्तीसगढ़-दुर्ग]

मकर संक्रांति पर विशेष : अमृता मिश्रा
poetry

मकर संक्रांति पर विशेष : अमृता मिश्रा

कविता आसपास : तारकनाथ चौधुरी
poetry

कविता आसपास : तारकनाथ चौधुरी

नव वर्ष पर विशेष ग़ज़ल : नूरुस्सबाह खान ‘सबा’
poetry

नव वर्ष पर विशेष ग़ज़ल : नूरुस्सबाह खान ‘सबा’

कहानी

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव
story

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’
story

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी
story

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन
story

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है
story

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे
story

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ :  ब्रजेश मल्लिक
story

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ : ब्रजेश मल्लिक

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी
story

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…
story

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…

story

रचना आसपास : उर्मिला शुक्ल

story

रचना आसपास : दीप्ति श्रीवास्तव

story

कहानी : संतोष झांझी

story

कहानी : ‘ पानी के लिए ‘ – उर्मिला शुक्ल

story

व्यंग्य : ‘ घूमता ब्रम्हांड ‘ – श्रीमती दीप्ति श्रीवास्तव [भिलाई छत्तीसगढ़]

दुर्गाप्रसाद पारकर की कविता संग्रह ‘ सिधवा झन समझव ‘ : समीक्षा – डॉ. सत्यभामा आडिल
story

दुर्गाप्रसाद पारकर की कविता संग्रह ‘ सिधवा झन समझव ‘ : समीक्षा – डॉ. सत्यभामा आडिल

story

लघुकथा : रौनक जमाल [दुर्ग छत्तीसगढ़]

लेख

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर
Article

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर

Article

तीन लघुकथा : रश्मि अमितेष पुरोहित

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा

Article

लघुकथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय [केंद्रीय विद्यालय वेंकटगिरि, आंध्रप्रदेश]

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा
Article

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा
Article

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी
Article

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.
Article

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.

🟥 प्ररंपरा या कुटेव  ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा
Article

🟥 प्ररंपरा या कुटेव ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.
Article

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.
Article

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक
Article

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक

Article

🟢 आजादी के अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. अशोक आकाश.

Article

🟣 अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. बलदाऊ राम साहू [दुर्ग]

Article

🟣 समसामयिक चिंतन : डॉ. अरविंद प्रेमचंद जैन [भोपाल].

⏩ 12 अगस्त-  भोजली पर्व पर विशेष
Article

⏩ 12 अगस्त- भोजली पर्व पर विशेष

Article

■पर्यावरण दिवस पर चिंतन : संजय मिश्रा [ शिवनाथ बचाओ आंदोलन के संयोजक एवं जनसुनवाई फाउंडेशन के छत्तीसगढ़ प्रमुख ]

Article

■पर्यावरण दिवस पर विशेष लघुकथा : महेश राजा.

राजनीति न्यूज़

breaking Politics

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उदयपुर हत्याकांड को लेकर दिया बड़ा बयान

Politics

■छत्तीसगढ़ :

Politics

भारतीय जनता पार्टी,भिलाई-दुर्ग के वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय जे.दानी,लल्लन मिश्रा, सुरेखा खटी,अमरजीत सिंह ‘चहल’,विजय शुक्ला, कुमुद द्विवेदी महेंद्र यादव,सूरज शर्मा,प्रभा साहू,संजय खर्चे,किशोर बहाड़े, प्रदीप बोबडे,पुरषोत्तम चौकसे,राहुल भोसले,रितेश सिंह,रश्मि अगतकर, सोनाली,भारती उइके,प्रीति अग्रवाल,सीमा कन्नौजे,तृप्ति कन्नौजे,महेश सिंह, राकेश शुक्ला, अशोक स्वाईन ओर नागेश्वर राव ‘बाबू’ ने सयुंक्त बयान में भिलाई के विधायक देवेन्द्र यादव से जवाब-तलब किया.

breaking Politics

भिलाई कांड, न्यायाधीश अवकाश पर, जाने कब होगी सुनवाई

धमतरी आसपास
Politics

धमतरी आसपास

Politics

स्मृति शेष- बाबू जी, मोतीलाल वोरा

Politics

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में हलचल

breaking Politics

राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कहा- मर्यादित भाषा में रखें अपनी बात

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल  ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन
Politics

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन

मरवाही उपचुनाव
Politics

मरवाही उपचुनाव

Politics

प्रमोद सिंह राजपूत कुम्हारी ब्लॉक के अध्यक्ष बने

Politics

ओवैसी की पार्टी ने बदला सीमांचल का समीकरण! 11 सीटों पर NDA आगे

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, ग्वालियर में प्रेस वार्ता

breaking Politics

अमित और ऋचा जोगी का नामांकन खारिज होने पर बोले मंतूराम पवार- ‘जैसी करनी वैसी भरनी’

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, भूपेश बघेल बिहार चुनाव के स्टार प्रचारक बिहार में कांग्रेस 70 सीटों में चुनाव लड़ रही है

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म
breaking National Politics

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म

breaking Politics

हाथरस गैंगरेप के घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा, पढ़िए पूरी खबर

breaking Politics

पत्रकारों के साथ मारपीट की घटना के बाद, पीसीसी चीफ ने जांच समिति का किया गठन