• Chhattisgarh
  • रायगढ़ : बारूद की ढेर के बीच बसा यह शहर : शासन – प्रशासन और जनप्रतिनिधि गंभीर नहीं : सांसद, विधायक जिम्मेदारी पूर्ण आचरण का निर्वहन नहीं कर रहे हैं : यह सम्पूर्ण जैव जगत, जनजीवन और इंसानियत के लिए गंभीर खतरा है – गणेश कछवाहा [रायगढ़ छत्तीसगढ़]

रायगढ़ : बारूद की ढेर के बीच बसा यह शहर : शासन – प्रशासन और जनप्रतिनिधि गंभीर नहीं : सांसद, विधायक जिम्मेदारी पूर्ण आचरण का निर्वहन नहीं कर रहे हैं : यह सम्पूर्ण जैव जगत, जनजीवन और इंसानियत के लिए गंभीर खतरा है – गणेश कछवाहा [रायगढ़ छत्तीसगढ़]

3 years ago
499

जब नई सरकार बनी तो काफी उम्मीदें जगी थी।अब रायगढ़ जिले को प्रदूषण मुक्त जिला बनाने से कोई रोक नहीं सकता। रायगढ़ जिले में सभी सत्ता दल के विधायक हैं उनमें से एक युवा मंत्री भी हैं और ताकतवर विपक्षी पार्टी से सांसद महोदया हैं, अब रायगढ़ जिले को प्रदूषण मुक्त जिला बनाने से कोई रोक नहीं सकता।जीवजगत की रक्षा के लिए सभी मिलजुलकर दृढ़संकल्पित होंगे।सभी की साझी सहभागिता से प्रदुषण मुक्त जिला बनाने में हम कामयाब होंगे । परंतु चेहरे बदलने से कुछ नहीं होता, चरित्र बदलना बहुत जरूरी होता है। जब सत्ता के चरित्र में कोई बदलाव नहीं होता है। सत्ता का चरित्र पूंजीवादी हो जाता है ,तब चेहरे बदलने से कुछ नहीं होता।समाजिक दायित्व गौण और पूंजी कमाना प्रमुख हो जाता है।

रायगढ़ जिले में पर्यावरण प्रदूषण की गंभीर परिस्थितियों से कोई इंकार नहीं कर सकता।किसी दस्तावेज,कोई विशेष ज्ञान विज्ञान या जटिल तकनीकी प्रक्रिया की भी कोई जरूरत नहीं है। आप खुली आंख से कहीं भी किसी भी पेड़ पौधों,नदी तालाब, जलाशयों,खेत खलिहान ,खुले मैदान,नदी के तटों ,स्कूलों यहां तक की घरों के आंगन, छतों, कमरों, बेड रूम और किचन रूम तक, खुले आम काले काले डस्ट, काले काले राखों की परतें, और फ्लाई ऐश की तो बात ही मत कहिए रायगढ़ की धरती पर चारों दिशाओं में बिना किसी शासकीय डर या नियम कानून की परवाह किए जहां तहां मन माने ढंग से डंप किया हुआ आपको ऐसे दिख जायेगा जैसे ‘मानो की बारूद की ढेर के बीच यह शहर बसा हुआ है ‘और शासन प्रशासन नाम की संस्थान है पर प्रभावशाली दिखायी नहीं देती।

इसे कोई भूल नहीं सकता और कोई सच्चा इंसान इनकार नहीं कर सकता कि कोरोना के कहर से रायगढ़ थरथरा गया था राज्य में मौतों की संख्या में भी रायगढ़ ने नाम कमाया, विशेषज्ञों की रिसर्च रिपोर्ट यह कह रही है कि जहां जहां प्रदूषण खतरनाक स्तर है या ज्यादा है वहां वहां कोरोना का कहर और मौतों की संख्या सबसे ज्यादा रही है क्योंकि वहां प्राकृतिक रूप से ऑक्सीजन की कमी थी। कोरोना ने इंसान को इंसान होने की तथा इंसान को प्रकृति से जुड़े रहने की और प्रकृति की रक्षा करने की सबसे बड़ी शिक्षा दी है।और कड़ी सबक सिखाई है।

रायगढ़ जिले में प्रदूषण का स्तर डेंजर जोन में है।चिकित्सकों ने कई बार चिंता व्यक्त की है स्वांस, दमा, टीबी,लिवर,हृदय एवं केंसर के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। खांसने पर कफ में काले काले कण, सीने में काले डस्ट पाए जा रहे हैं। वैज्ञानिकों,पर्यावरण विदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, समाचार पत्रों एवं मीडिया कर्मियों ने असंख्यों बार अपनी रिपोर्ट और चिंता से शासन को अवगत कराया है। परंतु पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण से मुक्ति के उपायों की जगह उन्ही दोषी उद्योगों के विस्तार की जनसूनवाई को सम्पन्न कराने में प्रशासन अपनी पूरी शक्ति झोंक दे रहा है। सवाल यह उठता है कि सरकार किसकी है? या सरकार है या नहीं?

ऐसा नहीं है कि शासन और प्रशासन को प्रदूषण की खतरनाक स्थिति का ज्ञान नहीं है। उनके पास तो सबसे ज्यादा तथ्यात्मक रिपोर्ट और दस्तावेज हैं। उनके अपराधों और गुनाहों की पूरी सूची है।शासन है तो उनके पास पूरी जानकारी होनी भी चाहिए।प्रमुख सवाल यह है कि उन्हें सजा या दंड कौन देगा? जनता फरियाद कर सकती है। सो बहुत जिम्मेदारी के साथ कर रही है। जनता शासन और प्रशासन से बार बार निवेदन कर रही है कि “खतरनाक प्रदूषण से समूचा जनजीवन खतरे में पड़ गया है।बूढ़े, बच्चों और आने वाली पीढ़ी के जनजीवन के लिए गंभीर खतरा बन चुका है। लोगों के जीवन को बचा लीजिए। बहुत से पशु पक्षी यहां से पलायन कर चुके हैं। जलस्त्रोत दूषित हो रहे हैं। खेत खलिहान बर्बाद चौपट हो रहे हैं।

कई सोशल रिपोर्ट में स्पष्ट कहा था की अब रायगढ़ में कोयले पर आधारित और किसी नए उद्योग की स्थापना या पुराने उद्योगों के विस्तार की अनुमति न दी जाए। रायगढ़ की क्षमता नए उद्योग की स्थापना या पुराने उद्योगों के विस्तार के योग्य नहीं है।एनजीटी ने भी अपनी रिपोर्ट में विशेष टिप्पणी दी थी “प्रदूषण मुक्त जिला बनाने के लिए ईमानदारी पूर्ण सख़्त कदम उठाए जाएं। दोषियों को कड़ा दंड दिया जाय।”

लगभग 23 से ज्यादा संगठनों के साझा मंच जिला बचाओ संघर्ष मोर्चा एवं अन्य समाजिकसंगठनो,ग्रामीणों व जनसंगठनों ने केंद्रीय प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड एवं नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एन जी टी)दिल्ली तक अपनी आवाज बुलंद की एन जी टी ने सख्त कार्यवाहियों के लिए दिशा निर्देश जारी किए, आर्थिक दंड भी दिया, एनजीटी एवम केंद्रीय प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड ने जांच टीम भी भेजी उन्होंने बारबार दिशानिर्देश भी जारी किया लेकिन उस पर पूरी तरह अमल नहीं किया जाना यह गहरी चिंता का विषय है।उद्योगों द्वारा झूठा धोखा धड़ी पूर्ण दस्तावेज पेश कर उद्योग लगाने या विस्तार करने की अनुमति मांगते है सरकार को उस दस्तावेज की जांच कर सरकार व जनता के साथ धोखाधड़ी करने के आरोप में उन्हें जेल में डालना चाहिए ऐसा न कर बल्कि शासकीय संरक्षण में येनकेन प्रकारेन जनसुनवाई संपन्न कराकर अपना पीठ थपथपाती है। आखिर यह कैसी शासन प्रणाली है?

एनजीटी और केंद्रीय प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड की जांच कमेटी के साथ लंबी विस्तारिक महत्वपूर्ण चर्चा के दौरान उन्होंने साफ साफ कहा कि हमारा काम है सरकार को तथ्यात्मक रिपोर्ट के साथ आवश्यक दिशा निर्देश जारी करना है , परन्तु हमे बहुत जगहों पर सकारात्मक असर दिखाई नहीं पड़ता है।इसका मतलब बहुत साफ है कि पर्यावरण प्रदूषण को लेकर सरकार ईमानदार नहीं है, प्रशासन गंभीर नहीं है,तथा निर्वाचित जन प्रतिनिधि सांसद और विधायक जिसे जनता ने अपना प्रतिनिधि चुना है वे अपनी जन सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन जनभावनाओं के अनुरूप नहीं कर पा रहे हैं। वस्तुतः जनता की जगह जनता के प्रतिनिधि होने की हैसियत से सांसद व विधायक को जनसूनवायियों में जाकर जनता की ओर से विरोध दर्ज करना चाहिए । जशपुर जिले को छोड़कर रायगढ़ में एक भी जनसुनवाई का सांसद व विधायक ने विरोध नहीं किया यह सवाल भी उठना स्वाभाविक है कि आखिर ये किसके प्रतिनिधि है? बिना सांसद या विधायक की सहमति से प्रशासन द्वारा जनसुनवाई कराना क्या लोकतांत्रिक व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा नहीं करता है?

हजारों जनजीवन को खतरे में डालकर एक उद्योगपति के पूंजी को बचाना क्या यह जनसरोकार विकास की अवधारणा या किसी सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए?एक लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था में जन सामान्य के सामाजिक सरोकार , जनजीवन , मानवीय मूल्यों एवं संवैधानिक मर्यादाओं की रक्षा सरकारों की प्राथमिक और नैतिक जिम्मेदारी होनी चाहिए। शायद आवारा पूंजीवाद ने सभी के गले में पट्टा डालकर अपने चौखट में नतमस्तक कर दिया है। यह सभ्य समाज के लिए कदापि हितकर नहीं है।
————————-
*******
यह लगभग दो वर्ष पुराना लेख है। 15 वर्ष भाजपा और 05 वर्ष कांग्रेस का शासन काल पूरा होने को है लेकिन पर्यावरण प्रदूषण कम होने की बजाय और खतरनाक बढ़ता ही जा रहा है। अब तो ऐसा लगने लगा है मानों शहर बारूद के ढेर में बसा हुआ है।
लगभग तीन दशकों अर्थात तीस वर्षों विभिन्न जनसंगठनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं,पर्यावरण विदों,चिकित्सकों,विशेषज्ञों, ग्रामीणों, प्रबुद्धजनों,पत्रकारों और मीडिया के साथियों द्वारा बार बार शासन – प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया गया लेकिन शासन – प्रशासन और जनप्रतिनिधि गौण और बौने दिखाई पड़े। पूंजी और पूंजीपति हावी होता गया।जनता लगातार बेचार लाचार हो बेबस परिस्थितियों से जूझ रही है , और आज भी गले फाड़ कर चिल्ला रही है।अपनी आवाज बुलंद कर रही है कि जैव जीवन और इंसानियत को बचा लो।

लेकिन पूंजी की हवस इंसान को हैवान बना देती है।
सवाल उठता है कि आखिर कौन और कब सुनेगा?शासन-प्रशासन, नेता , अधिकारी सब को फोटो खिंचवाने और आकर्षक बड़े बड़े लुभावने बयान देने से फुरसत ही नहीं है।उन्हें खुद तथा राष्ट्र को धोखा देने से बचना चाहिए।यह भी ध्यान रखना चाहिए कि बारूद का ढेर जनजीवन को तबाह ,बर्बाद न कर दे।चिंगारी कही ज्वालामुखी न बन जाए।उससे पहले समाधान हो जाना बेहतर है।

•संपर्क –
•94255 72284

🟥🟥🟥

विज्ञापन (Advertisement)

ब्रेकिंग न्यूज़

छत्तीसगढ़ में मौसम का अलर्ट: 6 जिलों में 40-60 KM की रफ्तार से तेज आंधी की चेतावनी, बिजली गिरने के साथ बारिश के आसार
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में मौसम का अलर्ट: 6 जिलों में 40-60 KM की रफ्तार से तेज आंधी की चेतावनी, बिजली गिरने के साथ बारिश के आसार

सुप्रीम कोर्ट से भूपेश बघेल को झटका, चुनाव याचिका पर अब होगी सुनवाई, जानिए क्या है मामला…
breaking Chhattisgarh

सुप्रीम कोर्ट से भूपेश बघेल को झटका, चुनाव याचिका पर अब होगी सुनवाई, जानिए क्या है मामला…

हाईकोर्ट का अहम फैसला, तबादले के आधार पर समाप्त नहीं की जा सकती किसी कर्मचारी की अर्जित वरिष्ठता…
breaking Chhattisgarh

हाईकोर्ट का अहम फैसला, तबादले के आधार पर समाप्त नहीं की जा सकती किसी कर्मचारी की अर्जित वरिष्ठता…

NEET-UG 2026 पेपर लीक: CBI चार्जशीट में बड़ा खुलासा, NTA के 3 एक्सपर्ट पर लीक कराने का आरोप, बताया कैसे छात्रों तक पहुंचाया गया पेपर
breaking National

NEET-UG 2026 पेपर लीक: CBI चार्जशीट में बड़ा खुलासा, NTA के 3 एक्सपर्ट पर लीक कराने का आरोप, बताया कैसे छात्रों तक पहुंचाया गया पेपर

छत्तीसगढ़ को ई-बसों की सौगात… सबसे पहले दुर्ग-भिलाई में दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें, अब तक कुल 240 बसों को मिली मंजूरी
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ को ई-बसों की सौगात… सबसे पहले दुर्ग-भिलाई में दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें, अब तक कुल 240 बसों को मिली मंजूरी

जानिए याददाश्त बढ़ाने के आसान और वैज्ञानिक तरीके, बेहतर मेमोरी के लिए अपनाएं ये आदतें
breaking Chhattisgarh

जानिए याददाश्त बढ़ाने के आसान और वैज्ञानिक तरीके, बेहतर मेमोरी के लिए अपनाएं ये आदतें

राष्ट्रीय क्रिटिकल मिनरल मिशन पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रखा छत्तीसगढ़ को भारत की ऊर्जा सुरक्षा एवं भविष्य की क्रिटिकल मिनरल अर्थव्यवस्था का अग्रणी राज्य बनाने का विजन
breaking National

राष्ट्रीय क्रिटिकल मिनरल मिशन पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रखा छत्तीसगढ़ को भारत की ऊर्जा सुरक्षा एवं भविष्य की क्रिटिकल मिनरल अर्थव्यवस्था का अग्रणी राज्य बनाने का विजन

रेल यात्रियों को बड़ी राहत, अब घर बैठे करें अतिरिक्त लगेज की ऑनलाइन बुकिंग, हवाई यात्रा जैसी सुविधा रेलवे में भी शुरू
breaking Chhattisgarh

रेल यात्रियों को बड़ी राहत, अब घर बैठे करें अतिरिक्त लगेज की ऑनलाइन बुकिंग, हवाई यात्रा जैसी सुविधा रेलवे में भी शुरू

वरिष्ठजन कल्याण महासंघ के चुनाव में घनश्याम कुमार देवांगन सर्वसम्मति से अध्यक्ष निर्वाचित
breaking Chhattisgarh

वरिष्ठजन कल्याण महासंघ के चुनाव में घनश्याम कुमार देवांगन सर्वसम्मति से अध्यक्ष निर्वाचित

सिंचाई सुविधाओं के विस्तार, फसल विविधिकरण और आधुनिक तकनीक से खेती बनेगी अधिक लाभकारी – मुख्यमंत्री श्री साय
breaking Chhattisgarh

सिंचाई सुविधाओं के विस्तार, फसल विविधिकरण और आधुनिक तकनीक से खेती बनेगी अधिक लाभकारी – मुख्यमंत्री श्री साय

Repo Rate पर RBI का बड़ा ऐलान, 5.25% पर बरकरार दर, जानिए EMI पर क्या होगा असर
breaking National

Repo Rate पर RBI का बड़ा ऐलान, 5.25% पर बरकरार दर, जानिए EMI पर क्या होगा असर

बृजमोहन अग्रवाल-अमित कटारिया विवाद: उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लिया सांसद का पक्ष, कहा- अधिकारी सम्मान से करें बात, हिसाब से करें रिस्पांस
breaking Chhattisgarh

बृजमोहन अग्रवाल-अमित कटारिया विवाद: उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लिया सांसद का पक्ष, कहा- अधिकारी सम्मान से करें बात, हिसाब से करें रिस्पांस

छत्तीसगढ़ की बेटी सोनम शर्मा करेगी भारतीय नेटबॉल टीम का प्रतिनिधित्व, हांगकांग में होगी प्रतियोगिता
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ की बेटी सोनम शर्मा करेगी भारतीय नेटबॉल टीम का प्रतिनिधित्व, हांगकांग में होगी प्रतियोगिता

20 लाख की प्रतिमा पर उठे सवाल, डेढ़ साल में उखड़ने लगी बाहरी परत, जांच और कार्रवाई की मांग तेज
breaking Chhattisgarh

20 लाख की प्रतिमा पर उठे सवाल, डेढ़ साल में उखड़ने लगी बाहरी परत, जांच और कार्रवाई की मांग तेज

छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी, 15 अक्टूबर तक आम जनता से मांगे गए सुझाव
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी, 15 अक्टूबर तक आम जनता से मांगे गए सुझाव

मॉनसून में बाथरूम की इन चीजों को जरूर बदलें, वरना बढ़ सकता है बैक्टीरिया और फंगल इंफेक्शन का खतरा
breaking Chhattisgarh

मॉनसून में बाथरूम की इन चीजों को जरूर बदलें, वरना बढ़ सकता है बैक्टीरिया और फंगल इंफेक्शन का खतरा

थाइलैंड-दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट के यात्रियों की आपबीती, ‘किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका…’,
breaking Chhattisgarh

थाइलैंड-दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट के यात्रियों की आपबीती, ‘किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका…’,

छत्तीसगढ़ में 14 पुलिस अफसरों के तबादले, 11 थाना प्रभारियों और 3 SI को नई जिम्मेदारी, देखें सूची
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में 14 पुलिस अफसरों के तबादले, 11 थाना प्रभारियों और 3 SI को नई जिम्मेदारी, देखें सूची

छत्तीसगढ़ के छोटे से गांव के बड़े सितारे, दो बेटों ने नेपाल में लहराया तिरंगा, भारत को दिलाया फुटबॉल का गोल्ड मेडल
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के छोटे से गांव के बड़े सितारे, दो बेटों ने नेपाल में लहराया तिरंगा, भारत को दिलाया फुटबॉल का गोल्ड मेडल

लोकसभा में बिना बहस जजों की संख्या बढ़ाने वाला बिल पास, CJI को छोड़ 37 हुआ संख्या
breaking National

लोकसभा में बिना बहस जजों की संख्या बढ़ाने वाला बिल पास, CJI को छोड़ 37 हुआ संख्या

कविता

आरंभ साहित्यिक मंच : बांग्ला-हिंदी के सुविख्यात प्रगतिशील परंपरा के छोटी-छोटी कविताओं के रचनाशील कवि पल्लव चटर्जी
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : बांग्ला-हिंदी के सुविख्यात प्रगतिशील परंपरा के छोटी-छोटी कविताओं के रचनाशील कवि पल्लव चटर्जी

पावस रचना : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

पावस रचना : दीप्ति श्रीवास्तव

आरंभ साहित्यिक मंच – अर्पिता चौधुरी
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच – अर्पिता चौधुरी

इस माह के ग़ज़लकार : सुशील यादव
poetry

इस माह के ग़ज़लकार : सुशील यादव

आरंभ साहित्यिक मंच : शुचि ‘भवि’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : शुचि ‘भवि’

आज पढ़ें ‘आरंभ’ साहित्यिक मंच में बांग्ला और हिंदी के सुस्थापित कवि पल्लव चटर्जी
poetry

आज पढ़ें ‘आरंभ’ साहित्यिक मंच में बांग्ला और हिंदी के सुस्थापित कवि पल्लव चटर्जी

इस माह की कवयित्री : शुचि ‘भवि’
poetry

इस माह की कवयित्री : शुचि ‘भवि’

आरंभ साहित्यिक मंच : संध्या जैन
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : संध्या जैन

कवि और कविता : इस माह के कवि में नीलमचंद सांखला
poetry

कवि और कविता : इस माह के कवि में नीलमचंद सांखला

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : सुरभि ताम्रकार ‘शावि’
poetry

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : सुरभि ताम्रकार ‘शावि’

आरंभ साहित्यिक मंच : सोनिया नायडू
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : सोनिया नायडू

‘आरंभ साहित्यिक मंच’ : हरि प्रकाश गुप्ता ‘सरल’
poetry

‘आरंभ साहित्यिक मंच’ : हरि प्रकाश गुप्ता ‘सरल’

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी
poetry

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी

साहित्यिक पटल : सुरभि ताम्रकर ‘शावि’
poetry

साहित्यिक पटल : सुरभि ताम्रकर ‘शावि’

साहित्यिक ‘आरंभ’ : सुरभि ताम्रकार ‘शावि’
poetry

साहित्यिक ‘आरंभ’ : सुरभि ताम्रकार ‘शावि’

विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष दोहावली : ठाकुर दशरथ सिंह भुवाल सोनपांडर
poetry

विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष दोहावली : ठाकुर दशरथ सिंह भुवाल सोनपांडर

गीत – डॉ. दीक्षा चौबे
poetry

गीत – डॉ. दीक्षा चौबे

इस माह की नवाकुंर कवयित्री – सुरभि ताम्रकार ‘शावि’
poetry

इस माह की नवाकुंर कवयित्री – सुरभि ताम्रकार ‘शावि’

कहानी

लेख : कैलाश जैन बरमेचा
story

लेख : कैलाश जैन बरमेचा

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव
story

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय
story

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव
story

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’
story

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी
story

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन
story

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है
story

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे
story

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ :  ब्रजेश मल्लिक
story

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ : ब्रजेश मल्लिक

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी
story

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…
story

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…

story

रचना आसपास : उर्मिला शुक्ल

story

रचना आसपास : दीप्ति श्रीवास्तव

story

कहानी : संतोष झांझी

story

कहानी : ‘ पानी के लिए ‘ – उर्मिला शुक्ल

लेख

‘साहित्य सृजन परिषद्’ के तत्वावधान में पावस ऋतु पर सरस काव्य गोष्ठी 26 जुलाई को इंदिरा गाँधी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सुपेला-भिलाई में अपराह्न 2.30 बजे से
Article

‘साहित्य सृजन परिषद्’ के तत्वावधान में पावस ऋतु पर सरस काव्य गोष्ठी 26 जुलाई को इंदिरा गाँधी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सुपेला-भिलाई में अपराह्न 2.30 बजे से

रवींद्र-नज़रूल उत्सव-2026 : ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में रवींद्र-नज़रूल उत्सव 25 जुलाई को ‘ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन’ में प्रात:11.00 बजे से रात 8.00 बजे तक
Article

रवींद्र-नज़रूल उत्सव-2026 : ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में रवींद्र-नज़रूल उत्सव 25 जुलाई को ‘ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन’ में प्रात:11.00 बजे से रात 8.00 बजे तक

काव्य संध्या : प्रगतिशील कवि डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय के निवास में दिव्या सक्सेना, विजया भारती, गजेंद्र द्विवेदी ‘गिरीश’, पारुल पांडेय, संजय मैथिल, युसूफ सागर, हाजी रियाज़ खान गौहर, मनमोहन मतवाला, ओम पांडेय, डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’, छ्गनलाल सोनी, संतराम वर्मा और डॉ. आरबी कुशवाहा शामिल हुए

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर
Article

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर

Article

तीन लघुकथा : रश्मि अमितेष पुरोहित

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा

Article

लघुकथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय [केंद्रीय विद्यालय वेंकटगिरि, आंध्रप्रदेश]

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा
Article

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा
Article

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी
Article

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.
Article

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.

🟥 प्ररंपरा या कुटेव  ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा
Article

🟥 प्ररंपरा या कुटेव ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.
Article

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.
Article

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक
Article

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक

Article

🟢 आजादी के अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. अशोक आकाश.

Article

🟣 अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. बलदाऊ राम साहू [दुर्ग]

Article

🟣 समसामयिक चिंतन : डॉ. अरविंद प्रेमचंद जैन [भोपाल].

राजनीति न्यूज़

breaking Politics

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उदयपुर हत्याकांड को लेकर दिया बड़ा बयान

Politics

■छत्तीसगढ़ :

Politics

भारतीय जनता पार्टी,भिलाई-दुर्ग के वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय जे.दानी,लल्लन मिश्रा, सुरेखा खटी,अमरजीत सिंह ‘चहल’,विजय शुक्ला, कुमुद द्विवेदी महेंद्र यादव,सूरज शर्मा,प्रभा साहू,संजय खर्चे,किशोर बहाड़े, प्रदीप बोबडे,पुरषोत्तम चौकसे,राहुल भोसले,रितेश सिंह,रश्मि अगतकर, सोनाली,भारती उइके,प्रीति अग्रवाल,सीमा कन्नौजे,तृप्ति कन्नौजे,महेश सिंह, राकेश शुक्ला, अशोक स्वाईन ओर नागेश्वर राव ‘बाबू’ ने सयुंक्त बयान में भिलाई के विधायक देवेन्द्र यादव से जवाब-तलब किया.

breaking Politics

भिलाई कांड, न्यायाधीश अवकाश पर, जाने कब होगी सुनवाई

धमतरी आसपास
Politics

धमतरी आसपास

Politics

स्मृति शेष- बाबू जी, मोतीलाल वोरा

Politics

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में हलचल

breaking Politics

राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कहा- मर्यादित भाषा में रखें अपनी बात

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल  ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन
Politics

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन

मरवाही उपचुनाव
Politics

मरवाही उपचुनाव

Politics

प्रमोद सिंह राजपूत कुम्हारी ब्लॉक के अध्यक्ष बने

Politics

ओवैसी की पार्टी ने बदला सीमांचल का समीकरण! 11 सीटों पर NDA आगे

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, ग्वालियर में प्रेस वार्ता

breaking Politics

अमित और ऋचा जोगी का नामांकन खारिज होने पर बोले मंतूराम पवार- ‘जैसी करनी वैसी भरनी’

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, भूपेश बघेल बिहार चुनाव के स्टार प्रचारक बिहार में कांग्रेस 70 सीटों में चुनाव लड़ रही है

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म
breaking National Politics

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म

breaking Politics

हाथरस गैंगरेप के घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा, पढ़िए पूरी खबर

breaking Politics

पत्रकारों के साथ मारपीट की घटना के बाद, पीसीसी चीफ ने जांच समिति का किया गठन