- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- सीजी ब्रेकिंग- एक्शन मोड में नए DGP, CSP-ASP को दिए निर्देश, शाम 5 बजे के बाद दफ्तर नही, फील्ड में नजर आएं और भी बहुत कुछ, पढ़े पूरी खबर.
सीजी ब्रेकिंग- एक्शन मोड में नए DGP, CSP-ASP को दिए निर्देश, शाम 5 बजे के बाद दफ्तर नही, फील्ड में नजर आएं और भी बहुत कुछ, पढ़े पूरी खबर.
पुलिस के नए DGP अशोक जुनेजा ने कहा कि अब आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ पुलिस फील्ड पर काम करेगी। उन्होंने CSP और एडिशनल एसपी रैंक के अफसरों को साफ तौर पर कह दिया है कि शाम 5 बजे के बाद वह दफ्तर में नजर ना आएं, लोगों के बीच पर जाकर पुलिसिंग का काम करें। भीड़-भाड़ वाली जगहों या संवेदनशील इलाकों में जाकर काम करें। अब अफसर दिन में लोगों से मिलने और शिकायतों के निराकरण का काम करेंगे, इसके बाद फील्ड पर एक्टिव होकर काम करेंगे। अशोक जुनेजा जल्द ही वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के एसपी से मुखातिब होंगे। उन्होंने क्राइम कंट्रोल को लेकर एक प्लान तैयार किया है। उन्होंने कहा कि हर थाने में इंचार्ज को कम से कम यह देखना चाहिए कि उसके किन इलाकों में लगातार अपराध की घटनाएं हो रही हैं। हर महीने ऐसे हॉटस्पॉट को आइडेंटिटीफाई करना चाहिए, यह देखना चाहिए कि कहां ज्यादा एक्सीडेंट हो रहे हैं, कहां ज्यादा चोरियां हो रही है या कहां लूट की घटनाएं हो रही हैं। इस एनालिसिस के साथ सीमित संसाधन में भी पुलिस क्राइम कंट्रोल कर सकती है। जल्द इसे लेकर सभी जिलों के एसपी से बात करूंगा।
दो साल NCB में सर्विस दे चुके जुनेजा गांजे की तस्करी रोकने पर काम करने वाले हैं। मंगलवार की दोपहर एक बैठक छत्तीसगढ़ पुलिस और ओडिशा पुलिस के बीच होगी। दरअसल प्रदेश में गांजा पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है, ओडिशा के कई रास्तों से छत्तीसगढ़ में गांजा पहुंचता है। इसे लेकर अशोक जुनेजा ने ओडिशा के डीजीपी से बातचीत करने वाले हैं। उन्होंने कहा है कि ओडिशा पुलिस के साथ मिलकर एक जॉइंट ऑपरेशन लांच किया जाएगा और गांजा तस्करी पर पूरी तरह से रोक लगाने के लिए एक्शन होगा। प्रदेशभर में साइबर अपराध के मामले बढ़े हैं। DGP अशोक जुनेजा ने इसे लेकर कहा कि जल्द ही प्रदेश में साइबर थाना शुरू किया जाएगा। इसके लिए सब इंस्पेक्टर और कांस्टेबल लेवल पर नए कर्मचारियों की भर्ती करने की प्लानिंग है। साइबर थानों की टीम पूरी तरह से साइबर मामलों की रोकथाम पर काम करने वाली एक ट्रेंड टीम होगी। उन्होंने कहा कि मौजूदा पुलिस कर्मियों को भी एक रिफ्रेशर कोर्स करवाया जाएगा जिससे साइबर अपराधों पर नकेल कसी जा सके।
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)