अगर आप भी पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहक है तो आपके लिए जरूरी सूचना, बदलने जा रहे है यह नियम
4 years ago
295
0
पंजाब नेशनल बैंक से मिली जानकारी के अनुसार 4 अप्रैल से चेक भुगतान के लिए वेरिफिकेशन जरूरी होगा। बता दें कि इस नियम के बाद अगर कंफर्मेशन नहीं हुआ तो चेक वापस भी किया जा सकता है। बता दें कि इससे पहले बैंक ऑफ बड़ौदा ने 1 फरवरी 2022 से पीपीएस सिस्टम को लागू कर चुका है।
PNB की ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, “4 अप्रैल 2022 से पॉजिटिव पे सिस्टम प्रणाली अनिवार्य होगी। यदि ग्राहक बैंक ब्रांच या डिजिटल चैनल के जरिए ₹10 लाख और उससे ऊपर चेक जारी करते हैं तो PPS कंफर्मेशन अनिवार्य होगा। ग्राहकों को अकाउंट नंबर, चेक नंबर, चेक अल्फा, चेक डेट, चेक अमाउंट और लाभार्थी का नाम देना पड़ेगा।” अधिक जानकारी के लिए पीएनबी के ग्राहक इस नंबर 1800-103-2222 या 1800-180-2222 पर कॉल कर सकते हैं। या फिर बैंक की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)