- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ महंत ने अपनी पत्नी सांसद ज्योत्सना महंत के लोकसभा टिकट को लेकर दिया बड़ा बयान
छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ महंत ने अपनी पत्नी सांसद ज्योत्सना महंत के लोकसभा टिकट को लेकर दिया बड़ा बयान
कोरबा जिले के राजीव गांधी इंदौर ऑडिटोरियम में सोमवार को महिला सशक्तिकरण के कार्यक्रम में शामिल होने डॉ चरणदास महंत और सांसद पत्नी ज्योत्सना महंत पहुंचे थे. तब उन्होंने मंच से कहा कि “मेरी पत्नी 65 सीटों में अकेली महिला सांसद हैं. इनकी भी टिकट काटने में लोग लगे हुए हैं.”
उन्होंने कहा कि राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की 65 लोकसभा सीटों में केवल 3 सीट ही कांग्रेस जीत पाई है. इसमें एक मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ के पुत्र, दूसरे बस्तर के दीपक बैज और तीसरी उनकी पत्नी ज्योत्सना महंत हैं. उन्होंने कहा कि 3 राज्यों में ज्योत्सना महंत कांग्रेस की एकमात्र महिला सांसद हैं.
इसके बावजूद अभी से उसका टिकट काटने के लिए लाइन लग गई है. उन्होंने आरोप लगाया कि मैं यह बात इस वक्त इसलिए कह रहा हूं क्योंकि महिला सशक्तिकरण को लेकर यहां मंथन चल रहा है. महिलाओं को बड़ी मुश्किल से नेतृत्व मिलता है.
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)