- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- छत्तीसगढ़ में इस मेडिकल कॉलेज को मिली मान्यता, 100 सीटों पर शुरू होगी एमबीबीएस की पढ़ाई
छत्तीसगढ़ में इस मेडिकल कॉलेज को मिली मान्यता, 100 सीटों पर शुरू होगी एमबीबीएस की पढ़ाई
महासमुंद मेडिकल कॉलेज को मान्यता मिल गई है. अब यहां 2022-23 शैक्षणिक सत्र से 100 सीट पर छात्रों की पढ़ाई शुरू हो जाएगी. इसके लिए एनएमसी ने लेटर ऑफ इंटेंट जारी कर दिया है, जिसके बाद प्रदेश में मेडिकल सीटों की संख्या और बढ़ जाएगी. दरअसल शुक्रवार काे एनएमसी ने एक रिपाेर्ट जारी की है, जिसमें महासमुंद मेडिकल कॉलेज काे शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए 100 सीट के चिकित्सकीय शिक्षा के लिए मान्यता प्रदान कर दी गई है.
इसके बाद प्रदेश में शासकीय मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की सीटों में बढ़ोतरी होने से मेडिकल की शिक्षा के साथ ही मरीजों को अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा. अपको बता दें कि 2020 में कांकेर, महासमुंद और काेरबा जिले में नए मेडिकल कॉलेज खाेलने की मंजूरी मिली थी. इसके बाद तीनाें ही जिलाें में मेडिकल कॉलेज की तैयारी शुरू हुई. एक साल बाद ही 2021 में एनएमसी के निरीक्षण के बाद कांकेर काे मान्यता मिली गई थी. वहीं इस बार कोरबा और महासमुंद मेडिकल कॉलेज मान्यता की दौड़ में थे. करीब 2 महीने पहले एनएमसी ने दाेनाें कॉलेज का एक ही दिन वर्चुअल निरीक्षण किया था.
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)