- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- जाने देश अगले उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को कितने वोट मिले, 11 अगस्त को लेंगे शपथ
जाने देश अगले उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को कितने वोट मिले, 11 अगस्त को लेंगे शपथ
4 years ago
278
0
जगदीप धनखड़ देश के अगले उपराष्ट्रपति होंगे. उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए बनाए गए रिटनिर्ंग अधिकारी एवं लोक सभा महासचिव उत्पल कुमार सिंह ने बताया कि दोनों सदनों के 780 सांसदों में से 725 सांसदों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. इसमें से 15 वोट अवैध पाए गए.
सिंह ने बताया कि जगदीप धनखड़ को 528 सांसदों का वोट मिला वहीं मार्गेट अल्वा के पक्ष में 182 सांसदों ने अपना वोट डाला. आपको बता दें कि, लोक सभा और राज्य सभा की कुल सदस्य संख्या 788 है लेकिन उच्च सदन राज्य सभा में 8 सीट रिक्त होने के कारण इस बार उपराष्ट्रपति चुनाव में वोट डालने वाले सांसदों की कुल संख्या 780 थी.
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)