- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- कांग्रेस से गुलाम नबी आजाद के इस्तीफे के बाद, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने दिया बड़ा बयान कहा कि…,
कांग्रेस से गुलाम नबी आजाद के इस्तीफे के बाद, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने दिया बड़ा बयान कहा कि…,
स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कांग्रेस पार्टी के सीनियर लीडर गुलाम नबी आजाद के इस्तीफे को लेकर कहा है कि, “ये उनका अपना निर्णय है। उन्हें लग रहा होगा कि कांग्रेस में अब काम करने की जगह नहीं है। इसलिए उन्होंने इस्तीफा दिया होगा। वे राष्ट्रीय स्तर के नेता थे, शीर्ष नेतृत्व के भी करीबी माने जाते थे। आजाद बेहद संवेदनशील राज्य जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री भी रहे।”
चर्चा करते हुए सिंहदेव ने कहा कि, “हर किसी के मन की कुछ अभिलाषा होती है, मेरी भी है, आपकी भी होंगी और अगर उसकी पूर्ति नहीं हो रही है, तो सार्वजनिक पटल पर अपनी भावनाओं को व्यक्त करना अनुशासन के दायरे के बाहर हो जाता है। गुलाम नबी आजाद काफी समय से मुखर होकर पार्टी के अंदर की बातों को सार्वजनिक मंच पर रख रहे थे। फिर भी पार्टी ने उनके कद और सम्मान का ध्यान रखते हुए कोई कार्रवाई नहीं की।”
टीएस सिंहदेव ने कहा कि, “हाईकमान ने काफी संयम बरता। इसलिए न तो आजाद के खिलाफ कोई कार्रवाई हुई और न तो उन्हें सार्वजनिक मंच पर कभी टोका गया।”
उन्होंने ये भी कहा कि “हर किसी की अलग राय हो सकती है, लेकिन अभिव्यक्ति एक दायरे में ही होनी चाहिए, एक फोरम पर होनी चाहिए। इसलिए अगर गुलाम नबी आजाद भी पार्टी के फोरम पर अपनी बात रखते तो अच्छा था। जब तक वे कांग्रेस में थे, उन्हें इस तरह से पार्टी की बातों या उसके खिलाफ बातें नहीं कहनी चाहिए थी।”
[ ‘ छत्तीसगढ़ आसपास ‘ न्यूज़ रूम से संवाददाता ]
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)