किसी को कभी भी इस्तेमाल करना और फेंकना नहीं चाहिए- नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी शनिवार को नागपुर में उद्यमियों की एक सभा को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि व्यक्ति का अंत तब नहीं होता, जब वह हार जाता है बल्कि तब होता है जब वह काम करना छोड़ देता है. उन्होंने कहा कि जो कोई भी व्यवसाय, सामाजिक कार्य या राजनीति में है, उसके लिए मानवीय संबंध सबसे बड़ी ताकत है. नागपुर से सांसद गडकरी ने कहा कि किसी को कभी भी इस्तेमाल करना और फेंकना नहीं चाहिए. अगर आपने एक बार किसी का हाथ थामा है तो फिर अच्छे दिन हों या बुरे दिन, उसे लगातार थामे रखें. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उगते सूरज की पूजा न करें.
नितिन गडकरी ने कहा, जब वह एक छात्र नेता थे, तब कांग्रेस नेता श्रीकांत जिचकर ने उन्हें बेहतर भविष्य के लिए कांग्रेस में शामिल होने के लिए कहा था. गडकरी ने बताया कि उन्होंने कहा था कि ‘मैंने श्रीकांत से कहा, मैं कुएं में कूदकर मर जाऊंगा, लेकिन कांग्रेस में शामिल नहीं होऊंगा, क्योंकि मुझे कांग्रेस पार्टी की विचारधारा पसंद नहीं है.’
[ *’ छत्तीसगढ़ आसपास ‘ न्यूज़ रूम से संवाददाता* ]
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)