इस दिन मिलेगा कांग्रेस पार्टी को नया अध्यक्ष, नोटिफिकेशन इस दिन होगा जारी
कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए 17 अक्टूबर को वोटिंग होगी और 19 अक्टूबर को काउंटिंग होगी। चुनावी शेड्यूल के मुताबिक 22 सितंबर को चुनाव संबंधी नोटिफिकेशन जारी होगा। 24 सितंबर से 30 सितंबर तक नॉमिनेशन किए जा सकेंगे। हालांकि, अगर अध्यक्ष पद के लिए सिर्फ एक उम्मीदवार होता है तो ऐसी स्थिति में रिजल्ट की घोषणा 30 सितंबर को ही की जा सकती है।
रविवार को हुई कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक के बाद केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने यह जानकारी दी। CWC की बैठक में मौजूद सभी सदस्यों ने इस चुनाव शेड्यूल पर सहमति जताई। पार्टी नेता जयराम रमेश ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष पद के लिए कोई भी नामांकन दाखिल कर सकेगा। केवल हमारी पार्टी में यह लोकतंत्र है।
इस बैठक में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, केसी वेणुगोपाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश, मुकुल वासनिक, पी चिदंबरम, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल और जी-23 का हिस्सा रहे आनंद शर्मा मौजूद थे। पार्टी की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी समेत कई नेता वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक में शामिल हुए।
[ *’ छत्तीसगढ़ आसपास ‘ न्यूज़ रूम से संवाददाता* ]
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)