झारखंड लौटे मंत्री सीएम हेमंत सोरेन के साथ आज फिर से पहुंचेंगे रायपुर, मंत्री ने कह दी बड़ी बात
4 years ago
330
0
छत्तीसगढ़ से झारखंड लौटे मंत्री सीएम सोरेन के साथ आज फिर से छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे. मंत्रीमंडल की बैठक में शामिल होने के लिए मंत्रियों की यह टीम सत्यानंद भोक्ता, आलमगीर आलम, बन्ना गुप्ता, रामेश्वर उरांव और बादल पत्रलेखा बुधवार को झारखंड गए थे.
झारखंड से आए चार्टर्ड प्लेन से सभी मंत्री वहां के लिए रवाना हुए थे. झारखंड सरकार के मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि “झारखंड सरकार अपना काम कर रही है. मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र जैसे राज्यों में बीजेपी ने क्या किया है आप सब जानते हैं. मुख्यमंत्री को डिसक्वालिफ़ाई कर दिया गया है. इसके बाद जिस तरह से प्रचार किया गया उससे हमें एहतियात के तौर पर रहना पड़ता है. हमें किसी तरह का डर नहीं है. संख्या बल हमारे पास है.”
[ ‘ छत्तीसगढ़ आसपास ‘ न्यूज़ रूम से संवाददाता ]
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)