- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- केरल के कोल्लम पहुंचे सीएम भूपेश बघेल, राहुल गांधी के साथ करेंगे 12 किमी की पदयात्रा
केरल के कोल्लम पहुंचे सीएम भूपेश बघेल, राहुल गांधी के साथ करेंगे 12 किमी की पदयात्रा
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल केरल के कोल्लम जिले में पहुंच गए हैं। वे आज कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे। इस दौरान वे राहुल गांधी के साथ कन्याकुमारी-कोच्चि हाइवे पर करीब 12 किमी की पदयात्रा करने वाले हैं। शुक्रवार की यात्रा के पहले पड़ाव पर पहुंचकर मुख्यमंत्री रायपुर के लिए लौट आएंगे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गुरुवार शाम को रायपुर से केरल के त्रिवेंद्रम के लिए रवाना हो गए। वहां से उन्हें सड़क मार्ग से कोल्लम जाना था। तय कार्यक्रम के मुताबिक शुक्रवार सुबह 7 बजे भारत जोड़ो यात्रा कोल्लम के पोलायथोड़ु जंक्शन से आगे बढ़ेगी। विभिन्न पड़ावों से होते हुए करीब 11 बजे यह पदयात्रा शिवम बीच रिसॉर्ट पहुंचेगी।
वहां करीब एक-डेढ़ घंटा बिताने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल त्रिवेंद्रम हवाई अड्डे के लिए रवाना हो जाएंगे। यह शहर वहां से 55-60 किमी की दूरी पर है। त्रिवेंद्रम से मुख्यमंत्री हवाई जहाज से रायपुर के स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डे आएंगे। यहां उनके आने का संभावित समय 4.45 बताया जा रहा है।
[ ‘ छत्तीसगढ़ आसपास ‘ न्यूज़ रूम से संवाददाता ]
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)