- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपसचिव सौम्या चौरसिया को ईडी ने किया गिरफ्तार, करोड़ों की अघोषित संपत्ति का माामला
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपसचिव सौम्या चौरसिया को ईडी ने किया गिरफ्तार, करोड़ों की अघोषित संपत्ति का माामला
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपसचिव सौम्या चौरसिया को ईडी की दिल्ली से आई टीम ने गिरफ्तार कर लिया। उन पर 100 करोड़ से अधिक की अघोषित संपत्ति व नकद के मामले में ईडी लंबे समय से पूछताछ कर रही है। शुक्रवार की दोपहर करीब साढ़े 3 बजे ईडी की टीम ने उन्हें गिरफ्तार किया। इसके बाद तुरंत उन्हें चिकित्सकीय परीक्षण के लिए ले जाया गया। शाम करीब 5 बजे चौरसिया को गिरफ्तार किए जाने की पुष्टि कर दी गई। इसके पहले ईडी ने प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में छापामार कार्रवाई की। कोयले सहित अन्य खनिज संपदा के मामले में अघोषित संपत्ति का खुलासा भी किया। ईडी ने यहां तक कहा कि पैसों को हवाला के जरिए ट्रांसफर भी किया गया। बहरहाल इस पूरे मामले में ईडी की जांच जारी है। इस घटना के बाद से पूरे आईएएस लॉबी में हड़कंप की स्थिति है। बीजेपी के प्रमुख नेताओं में पूर्व मंत्री डॉ. रमनसिंह, राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय बृजमोहन अग्रवाल, अजय चंद्राकर सहित अन्य लगातार राज्य में कमीशनखोरी, भ्रष्टाचार और माफिया राज का आरोप लगाते रहे हैं।
ईडी की टीम पिछले करीब एक साल से चौरसिया पर नजर रख रही थी। इस दौरान चार से ज्यादा बार चौरसिया के रायपुर और भिलाई स्थित आवास व अन्य जगहों पर दबिश भी दी गई। दस्तावेजों की जांच की गई। बावजूद इसके चौरसिया से पूछताछ नहीं हो सकी। पिछले दिनों इंद्रमणि ग्रुप के सुनील अग्रवाल, आईएएस समीन विश्नोई और सूर्याकांत तिवारी के चाचा लक्ष्मीकांत तिवारी की गिरफ्तारी के बाद से मामले में जल्द बड़ी गिरफ्तारी की संभावना बन रही थी। मामले में कलेक्टर रानू साहू से भी पूछताछ के प्रयास किए गए। बाद में उन्होंने हैदराबाद से चिकित्सकीय लाभ लिए जाने की जानकारी दी। इस बीच ईडी ने बंगला और अन्य जगहों पर दबिश देकर कुछ दस्तावेज जब्त किए।
[ *’ छत्तीसगढ़ आसपास ‘ न्यूज़ रूम से संवाददाता* ]
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)