MCD चुनाव परिणाम में पिछड़ने के और हिमाचल में मिले हार के साथ साथ गुजरात में 7 वीं बार खिला कमल, मिली ऐतिहासिक जीत, मोरबी के भाजपा कैंडिडेट जीते, AAP को मिला राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा, भाजपा के बागी भी हारे
गुजरात में भाजपा ने 156 सीटों के साथ जीत का नया रिकॉर्ड बना दिया है। मोरबी से भाजपा के कांति लाल अमृतिया ने जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस के जयंती जेराजभाई पटेल को 61,196 वोटों से हराया है।
कांग्रेस को सबसे ज्यादा 60 सीटों का नुकसान हुआ है। पार्टी ने पिछली बार 77 सीटें जीती थीं। इस बार उसे 17 सीटें ही मिली हैं। निर्दलीय और अन्य कैंडिडेट्स ने गुजरात में 4 सीटें जीती हैं।
आम आदमी पार्टी गुजरात में महज 5 सीटें जीत सकी है। उसके तीनों बड़े नेता चुनाव हार गए हैं। इनमें मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार इसुदान गढ़वी, प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया और पाटीदार नेता अल्पेश कथीरिया शामिल हैं। इसके बावजूद वोट शेयर के आधार पर AAP को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिल गया है। अब पार्टी पूरे देश में अपने नाम और चुनाव चिह्न के साथ लड़ सकेगी।

[ ‘ छत्तीसगढ़ आसपास ‘ न्यूज़ रूम से संवाददाता ]
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)