• breaking
  • Crime
  • छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या, कार रोककर दागे गए बंदूक से कई गोलियां…

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या, कार रोककर दागे गए बंदूक से कई गोलियां…

2 years ago
757

बिलासपुर में दिन दहाड़े हाईवे में कार रोककर गोली मारने की जानकारी सामने आ रही है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा है। वहीं बिलासपुर पुलिस मौके पर पहुंची है। घटना बिलासपुर के सकरी बायपास की बतायी जा रही है। घटना सकरी थाना क्षेत्र की बतायी जा रही है। कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या की गयी है। जिस कार में हत्या हुई है, उस में कांग्रेस महामंत्री लिखा है। कांग्रेस नेता का नाम संजू त्रिपाठी है।

जानकारी के मुताबिक बिलासपुर के सकरी बायपास के पास दिनदहाड़े गोली चली है। कार चालक को रोकर अंधाधुंध फायरिंग की गयी है। फिल्मी स्टाइल में कार रोककर हुई फायरिंग के बाद इलाके में हड़कंप है। वहीं अज्ञात आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गये हैं। घटना को लेकर बिलासपुर आईजी ने बताया कि घटना की सूचना मिली है, मौके पर वो पहुंच रहे हैं…।

[ *’ छत्तीसगढ़ आसपास ‘ न्यूज़ रूम से संवाददाता* ]

 

विज्ञापन (Advertisement)

ब्रेकिंग न्यूज़

कविता

कहानी

लेख

राजनीति न्यूज़