- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- 19 दिसम्बर को कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक, जाने किन विषयों पर हो सकती है चर्चा
19 दिसम्बर को कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक, जाने किन विषयों पर हो सकती है चर्चा
3 years ago
310
0
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव व छत्तीसगढ़ प्रभारी डॉ. चंदन यादव की उपस्थिति में 19 दिसंबर 2022 को दोपहर 12 बजे प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय राजीव भवन, रायपुर में प्रदेश कार्यकारिणी, जिला, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं मोर्चा, संगठन, प्रकोष्ठ विभाग के प्रदेश अध्यक्षों की अतिआवश्यक महत्वपूर्ण बैठक रखा गया है।
इसमें 26 जनवरी से प्रस्तावित हाथ जोड़ो यात्रा की रूपरेखा तय की जाएगी। इसी बैठक में फरवरी में प्रस्तावित कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों पर भी बात होगी। छत्तीसगढ़ में यह कांग्रेस का पहला राष्ट्रीय अधिवेशन है।
[ *’ छत्तीसगढ़ आसपास ‘ न्यूज़ रूम से संवाददाता* ]
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)