- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, कहा भारत जोड़ो यात्रा रोकने के लिए नया बहाना खोज रही सरकार
छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, कहा भारत जोड़ो यात्रा रोकने के लिए नया बहाना खोज रही सरकार
3 years ago
164
0
भारत जोड़ो यात्रा को लेकर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है.
सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि केन्द्र सरकार भारत जोड़ो यात्रा रोकने के लिए एक नया बहाना खोज रही है. सीएम बघेल ने पूछा है कि कोविड काल में विधानसभा चुनाव क्यों हुआ था. सीएम भूपेश बघेल ने निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी भारत जोड़ो यात्रा को रोकने का नया तरीका खोज रही है. अगर देश में कोरोना फैला तो निश्चित रूप से यात्रा प्रभावित होगी, लेकिन अभी नहीं है तो रोकने के बहाने खोज रहे हैं. सीएम बघेल ने कहा कि जब कोरोना था तब पश्चिम बंगाल, असम और उत्तर प्रदेश में चुनाव कराए थे.
[ ‘ छत्तीसगढ़ आसपास ‘ न्यूज़ रूम से संवाददाता ]
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)