- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एकलव्य राष्ट्रीय खेल महोत्सव में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को दी बधाई
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एकलव्य राष्ट्रीय खेल महोत्सव में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को दी बधाई
आंध्रप्रदेश के गुंटुर में आयोजित तीसरे एकलव्य राष्ट्रीय खेल महोत्सव में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने खेल का शानदार प्रदर्शन किया. छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में कुल 58 पदक लेकर पांचवां स्थान प्राप्त किया. इसमें 26 स्वर्ण, 12 रजत और 20 कांस्य पदक शामिल हैं. राष्ट्रीय खेल महोत्सव का आज समापन हुआ. इस खेल महोत्सव में 22 राज्यों के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के बच्चों ने भाग लिया, जिसमें छत्तीसगढ़ के एकलव्य विद्यालयों से 288 बच्चे शामिल हुए.
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर बच्चों को बधाई और शुभकामनाएं दी है. उन्होंने कहा कि एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में बेहतर शिक्षा के साथ-साथ, बच्चों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखा जाता है. इसी का परिणाम है कि यहां के बच्चों ने राष्ट्रीय स्तर बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रदेश को गौरवान्वित किया है. अनुसूचित जाति और जनजाति विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, सचिव डी.डी. सिंह समेत आयुक्त शम्मी आबिदी ने भी खिलाड़ियों की इस शानदार उपलब्धि पर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की.
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)