देश में फिर से मास्क पहनना अनिवार्य कर सकती है सरकार, जल्द जारी हो सकता है गाइडलाइंस, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ली हाईलेवल रिव्यू मीटिंग
3 years ago
285
0
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना को लेकर हाईलेवल रिव्यू मीटिंग ली। मीटिंग में गृह और स्वास्थ्य मंत्रालय के मंत्री-अधिकारी समेत नीति आयोग के CEO शामिल हुए।
कोरोना की स्थिति पर कड़ी निगरानी रखने, बुजुर्गों के टीकाकरण पर ध्यान देने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने एयरपोर्ट पर भी बाहर से आने वाले यात्रियों की कड़ी निगरानी किए जाने और जीनोम सिक्वेंसिंग व टेस्टिंग पर ध्यान देने की बात कही। सूत्रों के मुताबिक, सरकार मास्क पहनना अनिवार्य कर सकती है। इसके लिए जल्द गाइडलाइंस जारी किए जाएंगे।
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)