- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- आरक्षण विधेयक पर अभी तक हस्ताक्षर नहीं किए जाने पर सीएम भूपेश बघेल ने दिखाए तीखे तेवर, कहा राज्यपाल हठधर्मिता पर अड़ी हैं….
आरक्षण विधेयक पर अभी तक हस्ताक्षर नहीं किए जाने पर सीएम भूपेश बघेल ने दिखाए तीखे तेवर, कहा राज्यपाल हठधर्मिता पर अड़ी हैं….
आरक्षण विधेयक पर हस्ताक्षर नहीं किए जाने पर राजभवन और प्रदेश सरकार के बीच तेवर तल्ख़ होते जा रहे हैं।
सीएम बघेल ने यह कहा है कि, पता नहीं राज्यपाल को बीजेपी से किसका फ़ोन आया या किसकी पर्ची आई है जो राज्यपाल पहले तैयार थीं अब बीस दिन हो गया है विधेयक रुका हुआ है। सीएम बघेल ने राज्यपाल अनुसूईया उईके के द्वारा प्रश्नों के जवाब मांगे जाने पर नाराजगी भरे लहजे में कहा “वैसे उनके अधिकार क्षेत्र से बाहर है, यदि उसी पे अड़े हुए हैं.. तो हम जवाब भेज देंगे.. भेजने में कितना देर लगता है.. लेकिन वो चीज़ उसके अधिकार क्षेत्र से बाहर है, जो चीज़ विधानसभा में हो चुका है पारित, उसमें विभाग थोड़ी जवाब देगा लेकिन यदि अपनी हठधर्मिता पर अड़ी हुई है और नियम से बाहर जाकर भी काम करना चाहते हैं हमें तकलीफ़ नहीं है। प्रदेश के हित में बच्चों के भविष्य को लेकर हम किसी प्रकार का कोई अड़ंगा नहीं होने देंगे। वो चाहती हैं कि उनकी ज़िद पूरी हो, हम भिजवा देंगे..”
“महामहिम महोदया तो पहले तैयार थीं,उसी के कहने पर विशेष सत्र बुलाया गया.. ले आया.. बोले एक मिनट नहीं लगेगा हस्ताक्षर करने में.. अब पता नहीं किसका फोन आया या एकात्म परिसर से किसकी पर्ची आई..उसके बाद वो रुक गया है..आज बीस दिन हो गया रुके..ये उचित तो है नहीं..”
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)