- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- छत्तीसगढ़ में मिला कोरोना के नए वैरिएंट BF-7 संकर्मित मरीज
छत्तीसगढ़ में मिला कोरोना के नए वैरिएंट BF-7 संकर्मित मरीज
3 years ago
315
0
छत्तीसगढ़ में दिसंबर के पहले हफ्ते में पाए गए कोरोना संक्रमित 12 लोगों के सैंपल में से 2 में ओमिक्रान BF-7 सीरीज का वैरिएंट मिला है BF-7 सीरीज के वैरिएंट चीन में मिल रहे हैं और उनसे दहशत है, लेकिन विशेषज्ञों के मुताबिक छत्तीसगढ़ में मिला वैरिएंट काफी हल्का है।
दिल्ली से आई महिला के सैंपल में BF-.7.4.1 सब वैरिएंट और रायपुर में रहने वाले एक व्यक्ति के सैंपल में BA-.2.75.2 वैरिएंट मिला है।
महामारी नियंत्रण के डायरेक्टर डॉ. सुभाष मिश्रा ने बताया कि दिसंबर में केंद्र की गाइडलाइन के आधार पर छत्तीसगढ़ से 12 सैंपल जांच के लिए भेजे गए। इनमें से 7 की रिपोर्ट आ चुकी है, 5 की रिपोर्ट आनी बाकी है।
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)