- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह ने भाजपा नेता की हत्या पर उठाए सवाल, कहा- इसके राजनीतिक मायने….
छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह ने भाजपा नेता की हत्या पर उठाए सवाल, कहा- इसके राजनीतिक मायने….
3 years ago
386
0
नारायणपुर में भाजपा नेता की हत्या पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा, एक महीने में तीसरे भाजपा नेता की हत्या हुई है. इस हत्या के राजनीतिक मायने निकाले जा सकते हैं. ये हत्या मिलीभगत है. कांग्रेस और कांग्रेस की सरकार फेल है. इस प्रकार की घटना रोकी जाए.
आगे डॉ रमन सिंह ने कहा, बस्तर में लगातार घटनाओं का दौर चल रहा है. भाजपा नेता के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की हत्या हुई है. 1 महीने में तीसरी हत्या भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की हुई है. सबसे पहले जगदलपुर के जिला मंत्री बुधराम की हत्या हुई, फिर बीजापुर के उसूर ब्लाक के नीलकंठ ककड़ेम की हत्या हुई और अब नारायणपुर जिले के सागर साहू की हत्या हुई.
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)