- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- पत्रकारवार्ता : जिला कांग्रेस कमेटी ब्लॉक – 4 द्वारा ‘ जय भारत आंदोलन के विषय को लेकर भिलाईनगर विधायक देवेंद्र यादव निवास सेक्टर – 5 में प्रभारी एवं पार्षद लालचंद वर्मा, ब्लॉक 4 अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव और उपाध्यक्ष सुमीत सिंह ने पत्रकारों को कहा –
पत्रकारवार्ता : जिला कांग्रेस कमेटी ब्लॉक – 4 द्वारा ‘ जय भारत आंदोलन के विषय को लेकर भिलाईनगर विधायक देवेंद्र यादव निवास सेक्टर – 5 में प्रभारी एवं पार्षद लालचंद वर्मा, ब्लॉक 4 अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव और उपाध्यक्ष सुमीत सिंह ने पत्रकारों को कहा –

मोदी राज में आम जनता की आवाज़ उठाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज़ उठाना गुनाह हो गया है..
▪️ राहुल गांधी की संसद सदस्यता को समाप्त करने के पूरे घटनाक्रम को बताते हुए कहा – ‘ देश के लोकतंत्र को किस प्रकार नष्ट किया जा रहा है…’
▪️ राहुल गांधी के ऊपर यह सारी कार्यवाही क्यों की गयी? इसका एकमात्र कारण उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दुखती रत पर हाथ रख दिया..
▪️ राहुल गांधी ने मोदी के निकट सहयोगी अडानी के घोटालेबाजी और अडानी – मोदी के गठबंधन पर आवाज़ उठाया..

भिलाई [छत्तीसगढ़ आसपास के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस से प्रदीप भट्टाचार्य] : जिला कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश संचार विभाग के निर्देशानुसार हर जिले के हर ब्लॉक में पत्रकारवार्ता कर ‘ जय भारत आंदोलन के विषय ‘ पर बता रही है. इसी कड़ी में आज भिलाईनगर विधायक देवेंद्र यादव के निवास कार्यालय सेक्टर – 5 में पत्रकारवार्ता रखी गई थी.
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने गौतम अडानी की सेल कंपनियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अडानी से क्या रिश्ता है? के सवाल पूछने के कारण ये बोगस हथकंडा अपनाया गया..
हम न्यायिक प्रक्रिया पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे. आगे हम कानूनी लड़ाई लड़ेंगे. राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने के तीन दिन के अंदर लोकसभा के गृह समिति ने उन्हें मकान खाली करने के लिए 30 दिन का नोटिस दे दिया.
गुजरात सूरत में एक निचली अदालत के फैसले के 24 घंटे के भीतर भाजपा ने राहुल गांधी को लोकसभा में उनकी सदस्यता को रद्द करने के लिए ‘ बिजली की गति ‘ से काम किया, भले ही अदालत ने उन्हें उच्च न्यायालय में अपील करने के लिए 20 दिन का समय दिया था! भाजपा राहुल गांधी से इतना डरती क्यों है ❓
कांग्रेस लड़ेगी, फिर जीतेगी
यह भारत के प्रजातंत्र में तानाशाही की शुरुआत है
कांग्रेस इससे डरने वाली नहीं.
हम जनता के बीच जाएंगे.. देश के हर गली मोहल्ले, चौक – चौराहे को संसद बनाएंगे.. कहाँ – कहाँ आप हमारी आवाज़ रोकेंगे ❓

🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)