• breaking
  • National
  • उत्तर प्रदेश के 17 नगर निगमों के सभी सीटों पर भाजपा ने दर्ज की बड़ी जीत

उत्तर प्रदेश के 17 नगर निगमों के सभी सीटों पर भाजपा ने दर्ज की बड़ी जीत

2 years ago
303

उत्तर प्रदेश के 17 नगर निगमों के नतीजे आ गए हैं। सभी सीटों पर भाजपा ने क्लीन स्वीप किया है। सपा, बसपा और कांग्रेस का खाता तक नहीं खुला।

शाहजहांपुर को भाजपा का पहला मेयर मिला है। कानपुर नगर निगम में भाजपा की मेयर कैंडिडेट प्रमिला पांडेय दूसरी बार मेयर बनी हैं। लखनऊ में भाजपा की सुषमा खर्कवाल ने सपा की वंदना मिश्रा को बड़े अंतर से हराया है।

गाजियाबाद से भाजपा मेयर प्रत्याशी सुनीता दयाल ने 2.87 लाख वोटों से जीत दर्ज की है। प्रयागराज में भाजपा के उमेश चन्द्र गणेश केसरवानी 1 लाख 29 हजार 394 मतों से सपा प्रत्याशी अजय कुमार श्रीवास्तव को मात दी है।

विज्ञापन (Advertisement)

ब्रेकिंग न्यूज़

कविता

कहानी

लेख

राजनीति न्यूज़