- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- कुएं से पानी की जगह निकलता रहा पेट्रोल, बाल्टी भर-भरकर निकालते रहे लोग, असलियत सामने आई तो उड़ गए होश
कुएं से पानी की जगह निकलता रहा पेट्रोल, बाल्टी भर-भरकर निकालते रहे लोग, असलियत सामने आई तो उड़ गए होश
1 year ago
804
0

कुएं से पानी की जगह पेट्रोल निकलने लगे तो आश्चर्य ज़रूर होगा. छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा के गीदम में भी ऐसा ही हुआ. यहां कुएं से पानी की जगह पेट्रोल निकलना शुरू हो गया. लोगों ने इसे चमत्कार समझकर बाल्टी भर भरकर निकालना शुरू कर दिया. लेकिन जब असलियत पता चली तो यहां हड़कंप मच गया.
ये है मामला
दरअसल गीदम के बस स्टैंड के पास स्थित बाफना एचपी पेट्रोल पंप की टंकी से पेट्रोल लीकेज होता रहा. बुधवार की शाम को आसपास के लोगों के घरों के कुएं से पानी की जगह पेट्रोल निकलने लगा. लोगों ने बाल्टी भर निकालना भी शुरू कर दिया.
इलाका हुआ सील
इधर इसकी जानकारी मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची.वार्ड क्रमांक 12 और 13 के इलाके को सुरक्षा के लिहाज से सील कर दिया है. रातभर यहां टाइट सिक्योरिटी रही. इतना ही नहीं प्रशासन ने बस स्टैंड के पास स्थित बाफना पेट्रोल पंप को भी बंद करवा दिया है.
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)