- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव की आ गई तारीख, इस दिन होंगे चुनाव, जोड़-तोड़ की राजनीति भी शुरू
जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव की आ गई तारीख, इस दिन होंगे चुनाव, जोड़-तोड़ की राजनीति भी शुरू
1 year ago
250
0

छत्तीसगढ़ में पिछले एक महीने से चुनावी रंग छाया हुआ है. यहां के सभी जिलों की ग्राम पंचायतों में सरपंच, पंच, जिला और जनपद पंचायत सदस्य पद पर चुनाव हो गया है. अब जिला पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होगा. इसके लिए राजनीति गरमाई हुई है.
राजधानी की दौड़ लगा रहे दावेदार
इधर जिस जिले में पार्टियों को स्पष्ट बहुमत है वहां दावेदार अपने नेताओं को मनाने में जुटे हुए हैं. वहीं जहां निर्दलियों ने समीकरण बिगाड़ा हुआ है, वहां उन्हें अपने पक्ष में लाने के लिए दावेदार एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं. इधर जीत के बाद अपने-अपने इलाके में पार्टी के लोग जीत का जश्न मना रहे हैं.
जीत का दावा कर रही पार्टियां
BJP ने बड़ी जीत का दावा किया है. जबकि कांग्रेस भी इस दावे से पीछे नहीं है. हालांकि 5 मार्च को फाइनल हो जाएगा कि इस बार प्रदेश में कौन सी पार्टी जिला पंचायत की सबसे ज्याद सीटों पर कब्जा करती है.
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)