सोनम रघुवंशी के खुल गए सारे राजः राज कुशवाहा के साथ वाली इमेज आई सामने, परिवार वालों के सामने ‘दीदी’ कहता था
राजा रघुवंशी हत्याकांड (Raja Raghuwanshi Murder Case) मामले में गिरफ्तार पत्नी सोनम रघुवंशी के सारे राज अब परत दर परत खुलते जा रहे हैं। कार्रवाई के बीच सोनम रघुवंशी और राज कुशवाहा की एक साथ वाली फोटो सामने आई है, जिसमें सोनम और राज बेहद खुश नजर आ रहे हैं। इसेसे यह संकेत मिल रहा है कि दोनों के बीच सिर्फ दोस्ताना संबंध नहीं थे।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह तस्वीर हत्या से पहले की है और संभवतः इंदौर में ही किसी जगह ली गई है। मेघालय पुलिस और इंदौर क्राइम ब्रांच की संयुक्त जांच में सामने आया है कि हत्या से कुछ दिन पहले सोनम और राज ने इंदौर में एक किराए के फ्लैट में साथ समय बिताया था।
राज हमारे यहां कर्मचारी था, सोनम उसे राखी बांधती थी
इधर गोविंद ने राज कुशवाहा के साथ सोनम के रिश्ते को पूरी तरह नकारते हुए कहा, वह तो हमारे यहां सिर्फ कर्मचारी था। सोनम उसे राखी बांधती थी। उसके अफेयर के बारे में नहीं पता था। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सोनम ने अपनी मां से भी राज को लेकर कोई चर्चा नहीं की थी।
सोनम ने कबूला सच
इधर सोनम रघुवंशी (Sonam Raghuwanshi) ने हत्या करने की बात कबूल कर ली है। SIT की पूछताछ में सोनम ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। मेघालय पुलिस ने के राजा रघुवंशी हत्याकांड में मेघालय पुलिस ने सोनम रघुवंशी और उसके प्रेमी राज कुशवाह का आमना-सामना करवाया, जिसके बाद सोनम टूट गई और उसने अपने पति राजा की हत्या की साजिश में शामिल होने की बात कबूल कर ली। पुलिस ने पुख्ता सबूतों के साथ दोनों को आमने-सामने बिठाया, जिसके बाद सोनम के पास छिपाने को कुछ नहीं बचा।
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)
