- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- छत्तीसगढ़ में नागलोक! आरंग के एक घर में मिला नाग नागिन का पूरा परिवार, मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में नागलोक! आरंग के एक घर में मिला नाग नागिन का पूरा परिवार, मची सनसनी

रायपुर-आरंग: राजधानी रायपुर के आरंग थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत देवरी में उस वक्त सनसनी फैल गई। जब एक घर में टाइल्स के नीचे नाग नागिन सहित और छोटे छोटे सांप के बच्चे मिले। जिसके बाद घर के पूरे टाइल्स को उखाड़कर सांप-पकड़ने वाले कि मदद से उखाड़ कर सभी सांपों को निकाला गया।
दरसअल, ग्राम देवरी रहने वाले इंद्रकुमार साहू के घर एक बिल मिला जिसके बाद टाइल्स को उखाड़ा गया, घर वालों ने जब उस कमरे के टाइल्स को निकाला तो घर वालों के होश उड़ गए। यहां पर पूरा नागलोक समाया हुआ था। नाग नागिन और लगभग 35 छोटे छोटे सांप घर के दो कमरों में अपना कब्जा कर चुके थे। जिसके बाद घर में दहशत का माहौल बन गया। एक घर मे एकसाथ 35 जहरीले सांप मिलने की ख़बर गांव के साथ-साथ आसपास भी फैल गई।
घटना की जानकारी डायल 112 के माध्यम से पुलिस को दी गई। फिलहाल रेस्क्यू कर सभी सांपों को जंगल में छोड़ा गया है। इस घटना की गांव में खूब चर्चा हो रही है।
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)