- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- प्रदेश के इन जिलों में हो सकती है भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, 16 जुलाई के बाद मिलेगी राहत
प्रदेश के इन जिलों में हो सकती है भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, 16 जुलाई के बाद मिलेगी राहत

रायपुर: मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को प्रदेश के बहुत सारे स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। साथ ही कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा की चेतावनी भी जारी की गई है। यह भारी बारिश मुख्यतः मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में हो सकती है।
बता दें कि प्रदेश में मानसून पूरे प्रभाव में है और अगले 48 घंटे में उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के अनुसार
- 11 जुलाई को प्रदेश के कोरिया, मनेन्द्रगढ़, चिरमिरी, भरतपुर, गौरेला, पेण्ड्रारोड, मरवाही, बलौदाबाजार और कबीरधाम जिलों में एक-दो स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।
- 12 जुलाई तक सरगुजा, जशपुर, कोरिया, मनेन्द्रगढ़, सूरजपुर, बलरामपुर, गौरेला, पेण्ड्रा, रायगढ़, मुंगेली और कोरबा जिलों में झमाझम बारिश की संभावना है।
16 जुलाई से आ सकती है बारिश में कमी
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से संभावना जताई है कि 16 जुलाई के बाद राज्य में बारिश की गतिविधियों में कुछ गिरावट देखने को मिल सकती है। हालांकि, तब तक गरज-चमक और भारी बारिश की चेतावनी लगातार जारी रहेगी।
लोगों से अपील
मौसम विभाग ने नागरिकों और विशेषकर किसानों से अपील की है कि वे बिजली चमकने और भारी बारिश के दौरान खुले स्थानों से दूर रहें। साथ ही ग्रामीण अंचलों में जलभराव और नदियों-नालों के बढ़ते जलस्तर को लेकर सतर्कता बरती जाए।
मानसून सिस्टम सक्रिय, चार द्रोणिकाएं प्रभाव में
मौसम विभाग के अनुसार, मानसून की सक्रियता के पीछे चार प्रमुख द्रोणिकाएं (ट्रफ लाइन) जिम्मेदार हैं। दक्षिण झारखंड में ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण, जो 5.8 किमी तक विस्तारित है। मानसून द्रोणिका सूरतगढ़ से होकर बंगाल की खाड़ी तक फैली है।
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)