- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- ‘फटेगी समुद्र की छाती, आसमान छुएगी सुनामी…,’ जापानी बाबा वेंगा ने जुलाई में सुनामी आने की पहले ही कर थी भविष्यवाणी, रूस में भूकंप के बाद जापान में महाप्रलय की आशंका बढ़ी
‘फटेगी समुद्र की छाती, आसमान छुएगी सुनामी…,’ जापानी बाबा वेंगा ने जुलाई में सुनामी आने की पहले ही कर थी भविष्यवाणी, रूस में भूकंप के बाद जापान में महाप्रलय की आशंका बढ़ी
जापानी बाबा वेंगा के नाम से फेमस रियो तात्सुकी (ryo tatsuki) ने कुछ दिन पहले ही जुलाई महीने में जापान में सुनामी आने की भविष्यवाणी की थी। जापानी बाबा वेंगा की भविष्यवाणी रूस में भूकंप के बाद सच साबित होती हुई दिख रही है। रूस के कमचटका प्रायद्वीप में बुधवार तड़के 8.8 तीव्रता के भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं। इन झटकों ने आधी धरती को हिलाकर रख दिया। भूकंप के झटकों के कारण जापान, अमेरिका, चीन, सोलोमन द्वीप और न्यूजीलैंड जैसे तटीय इलाकों में सुनामी का अलर्ट जारी किया गया है।
बाबा वेंगा के नए अवतार के रूप में फेमस जापान की रियो तात्सुकी ने मंगा बुक द फ्यूचर आई सॉ में दावा किया था कि जापान और कुछ एशिया के देशों में बड़ी आपदा आ सकती है। इसकी वजह से चारों तरफ तबाही का मंजर देखने को मिल सकता है। अब जापानी बाबा वेंगा की भविष्यवाणी सच साबित हो गई।
2011 में आई महासुनामी को लेकर की थी सटीक भविष्यवाणी
डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, बाबा वंगा की तरह ही जापान की रियो तात्सुकी ने भी जापान में होने वाली आपदाओं को लेकर पूर्व में सटीक भविष्यवाणियां की हैं। वह एक मंगा आर्टिस्ट हैं। मंगा एक तरह का ग्राफिक नॉवेल होता है। तात्सुकी इसी कॉमिक्स के जरिए भविष्यवाणी करती हैं।
1999 में इनकी एक ग्राफिक नॉवेल आई थी, जिसका नाम ‘द फ्यूचर आई सॉ’ था। इसमें उन्होंने 2011 में जापान में एक महाआपदा आने का संकेत दिया था। ये भविष्यवाणी एकदम सटीक थी. 2011 में एक भयानक सुनामी आई थी और इस दौरान फुकुशिमा परमाणु रिएक्टर क्षतिग्रस्त हो गया था। इस आपदा में 18 हजार लोग मारे गए थे।
बुल्गेरियाई बाबा वंगा से होती है रियो तात्सुकी की तुलना
जापान की ‘बाबा वंगा’ कही जाने वाली मंगा आर्टिस्ट रियो तात्सुकी ने 5 जुलाई या इसके आसपास जापान में एक बड़ी सुनामी के आने की चेतावनी दी थी। इनकी तुलना बुल्गेरियाई भविष्यवक्ता बाबा वंगा से की जाती है, जो कई आपदाओं और वैश्विक घटनाओं की सटीक भविष्यवाणी के लिए जानी जाती हैं।
30 जुलाई को जापान के तट पर 16 जगहों पर आई सुनामी
2021 में तात्सुकी की ‘द फ्यूचर आई सॉ’ का नया संस्करण आया था। इसमें उन्होंने जुलाई 2025 में फिर से जापान में एक सुनामी आने की भविष्यवाणी की थी। इसी भविष्यवाणी को लेकर इस साल लोग जापान जाने की अपनी छुट्टियां रद्द करे लगे थे। अब 30 जुलाई को जापान में 16 जगहों पर सुनामी की लहरें उठ रही हैं। वहां हर तरफ इमरजेंसी सायरन बज रहे हैं और एक बार फिर से ये भविष्यवक्ता चर्चा में है।
जापानी बाबा वेंगा ने क्या थी भविष्यवाणी
बता दें कि द फ्यूचर आई सॉ में रियो तात्सुकी ने समुद्र के उबलने का दृश्य बताया था, जो एक अंडरसी ज्वालामुखीय विस्फोट या भूकंपीय फटना दर्शाता है। जापान और फिलीपींस के बीच समुद्र तल में फटकर तूफानी सुनामी पैदा हो सकती है। साथ ही यह सुनामी साल 2011 के सूनामी से तीन गुना बड़ी हो सकती है। इससे पहले जापानी बाबा वेंगा ने कोविडि-19 को लेकर भविष्यवाणी की थी, जो सच हो गई। इसके साथ ही उन्होंने मार्च 2011 में तोहोकू भूकंप और सुनामी, प्रिंसेज डायाना का एक्सिडेंट, 1995 का कोबे भूकंप, फ्रेडी मर्करी का निधन आदि की भविष्यवाणी भी की थीं। होनो यह भी दावा किया है कि साल 2030 में कोविड का नया घातक रूप भी आएगा, जो पिछली बार से ज्यादा नुकसान पहुंचाएगा।
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)
