- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- इन कर्मचारियों को इस बार 1,00,000 से अधिक के Bonus की उम्मीद
इन कर्मचारियों को इस बार 1,00,000 से अधिक के Bonus की उम्मीद

कोरबा: कोयला उद्योग में अब त्योहारी बोनस को लेकर कोयला कर्मचारियों के बीच चर्चा शुरू हो गई है. कोल इंडिया में अगले माह के आखिर तक इस मुददे पर प्रबंधन और श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों के बीच चर्चा होनी है. बोनस डिसाइड करने के लिए 23 सितंबर को बैठक हो सकती है. इस बार कोयला कर्मचारी पिछले वर्ष की तुलना में एक लाख से ज्यादा बोनस मिलने की उम्मीद कर रहे हैं.
| वर्ष | बोनस राशि (रुपये) |
|---|---|
| 2015 | 48,500 |
| 2016 | 54,000 |
| 2017 | 57,000 |
| 2018 | 60,500 |
| 2019 | 64,700 |
| 2020 | 68,500 |
| 2021 | 72,500 |
| 2022 | 76,500 |
| 2023 | 85,000 |
| 2024 | 93,750 |
पिछली बार 93,700 रूपए मिला था बोनस
एसईसीएल सहित कोल इंडिया के अन्य सहायक कंपनियों में कार्यरत प्रत्येेक कर्मचारियों को बीते वर्ष परफामेंश लिंक रिवार्ड के रूप में 93700 रूपए बोनस प्रदान किया गया था. ऐसे में कर्मचारी उम्मीद कर रहे हैं कि इस बार बोनस की राशि एक लाख से ज्यादा होनी चाहिए.
कोलइंडियामेंदोलाख20 हजारकर्मचारी
कोल इंडिया के अलावा इसके सहायक कंपनियों इसीएल,बीसीसीएल,सीसीएल,डब्लूसीएल,एसईसीएल,एमसीएल,एनसीएल,एनईसी व सीएमपीडीआई को मिलाकर लगभग 2 लाख 20 हजार से ज्यादा कर्मचारी है. बोनस को लेकर कोयला कंपनियों में कर्मचारियों के बीच जहां चर्चा शुरू हो गई है.
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)