- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- जनवादी शायर मुमताज़ अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन के 25वें रजत जयंती में शामिल होने आज मलेशिया-इंडोनेशिया के लिए रवाना हो रहे हैं : यह सम्मेलन 23-31 अगस्त, 2025 को होने जा रहा है
जनवादी शायर मुमताज़ अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन के 25वें रजत जयंती में शामिल होने आज मलेशिया-इंडोनेशिया के लिए रवाना हो रहे हैं : यह सम्मेलन 23-31 अगस्त, 2025 को होने जा रहा है
भिलाई [छत्तीसगढ़ आसपास]
देश के सुपरिचित शायर मुमताज आज मलेशिया-इंडोनेशिया के लिए रवाना हो रहे हैं. मलेशिया- इंडोनेशिया में संयुक्त रूप से 23-31अगस्त, 2025 को 25 वां रजत जयंती अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन होने जा रहा है. 27 अगस्त को इंडोनेशिया में होने वाले कवि सम्मेलन, मुशायरे का संचालन शायर मुमताज़ करेंगे. इस मुशायरे में देश के 8 राज्यों के कवि, शायर हिस्सा लेंगे. शायर मुमताज़ इसके पूर्व चीन, रूस, दुबई, शारजाह, अबूधाबी, मिस्र, श्रीलंका, उज्बेकिस्तान, कज़ाकिस्तान, नेपाल, भूटान, वियतनाम, कंबोडिया, थाईलैण्ड, यूनान, म्यांमार देशों सहित भारत के अनेक राज्यों में साहित्यिक यात्राएं कर चुके हैं.

▪️
इस साहित्यिक यात्रा में जाने पर उन्हें बधाई व शुभकामनाएं देने वालों में प्रमुख हैं-
‘छत्तीसगढ़ हिंदी साहित्य सम्मेलन’ के अध्यक्ष रवि श्रीवास्तव, ‘छत्तीसगढ़ आसपास’ के संपादक प्रदीप भट्टाचार्य, समाजसेवी कैलाश बरमेचा जैन, शायरा नूरुस्ब्बाह खान ‘सबा’, कथाकार लोक बाबू, कथाकारा संतोष झांझी, प्रगतिशील कवि शरद कोकास, ‘छत्तीसगढ़ प्रगतिशील लेखक संघ’ के प्रांतीय महासचिव परमेश्वर वैष्णव, सुप्रसिद्ध व्यंग्यकार विनोद साव, ‘कृति बहुमत’ एवं ‘कृति वसुंधरा’ के संपादक विनोद मिश्र, नासिर अहमद ‘सिकंदर’, ‘स्वयंसिद्धा’ की निर्देशका डॉ. सोनाली चक्रवर्ती,गज़लकार डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’ और अनेक शुभचिंतक.
🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)