- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व वाले रविंद्र चौबे के बयान पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा – अनुशासनहीनता का नहीं बनता मामला
प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व वाले रविंद्र चौबे के बयान पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा – अनुशासनहीनता का नहीं बनता मामला
रायपुर: राजधानी के सुभाष स्टेडियम में आयोजित तीजा-पोरा उत्सव में पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे ने प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व पर भाषण दिया था, जिसके बाद सियासत गरमाई हुई है. चौबे के बयान से अनुशासनहीनता को लेकर पार्टी स्तर पर शिकायत होने की भी चर्चा चल रही है. इस बीच पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने रविन्द्र चौबे के बयान को पार्टी अनुशासन के विरुद्ध होने से खारिज किया है. बघेल ने कहा कि मैं नहीं समझता कि इसमें कोई अनुशासनहीनता का मामला बनता है. स्नेहपूर्वक फ्लो में भाषण में बोल दिया जाता है, जो कोई गंभीर विषय नहीं है.
पूर्व मंत्री रवींद्र चौबे के बयान का संदर्भ समझाते हुए भूपेश बघेल ने कहा, उनसे पारिवारिक संबंध है. तीज मिलन का कार्यक्रम था, संयोग से मेरा जन्मदिन भी था. जैसे आशीर्वाद बड़े देते हैं वैसे ही उन्होंने देते हुए स्नेह से वो बात कही. उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल संघर्षशील व्यक्ति है और आगे हम सब मिलकर संघर्ष करेंगे और चुनाव जीतेंगे. ऐसे बयान समय-समय पर नेता भाषण देते हैं और दिए भी गए हैं.
बघेल ने कहा, कांग्रेस नेतृत्व को लेकर चौबे ने कहा था कि हमने दीपक बैज जी के नेतृत्व में अनेक आंदोलन और लड़ाई लड़ी है. हाईकमान जिसे भी जिम्मेदारी देता है उनके नेतृत्व में हम काम करते हैं. कांग्रेस में सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाता है. मैं नहीं समझता कि इसमें कोई अनुशासनहीनता का मामला बनता है.
बीजेपी अध्यक्ष पर बघेल ने साधा निशाना
बघेल कांग्रेस कमेटी और बैज कांग्रेस कमेटी बनने को लेकर बीजेपी लगातार चुटकी लेते हुए नजर आई है. बीजेपी के बयानों को लेकर भूपेश बघेल ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पर निशाना साधा है. साथ ही बस्तर के लोगों की प्राकृतिक आपदा से हुई क्षति में चुप्पी साधने की बात कही है. बघेल ने कहा कि बीजेपी षड्यंत्रकारी लोग हैं. इन्हें सिर्फ अवसर चाहिए होता है. कांग्रेस के बयानों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है. बीजेपी कांग्रेस दोनों के प्रदेश अध्यक्ष बस्तर के हैं. हमारे अध्यक्ष लगातार बस्तर के लोगों से बातचीत कर रहे. बस्तर में हुए जनहानि को लेकर बीजेपी के अध्यक्ष के मुंह से एक शब्द नहीं निकलता. आज जरूरत किसानों को खाद की है. क़ानून व्यवस्था पर कसावट लाने की है, शिक्षकों की आवश्यकता पूरी करने, बिजली कटौती ठीक करने की जरूरत है, लेकिन बीजेपी अध्यक्ष को इन सब से कोई लेना देना नहीं है.
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)