- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- अंडा रोल के ठेले से सीधा 80 लाख की ठगी तक, भाईयों की कहानी चौंकाने वाली
अंडा रोल के ठेले से सीधा 80 लाख की ठगी तक, भाईयों की कहानी चौंकाने वाली
6 months ago
231
0

दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग में गुरुवार रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सुभाष चौक से अंडा रोल ठेला लगाने वाले दो सगे भाइयों के अचानक गायब होने की खबर फैल गई। शहरभर में अफवाह उड़ गई कि उनका अपहरण हो गया है। लेकिन जांच में बड़ा खुलासा हुआ—दरअसल दोनों को उत्तर प्रदेश की अंबेडकर नगर पुलिस ठगी के मामले में दबोचकर ले गई थी।
जांच में सामने आया कि भाइयों ने विदेशों में नौकरी का झांसा देकर बेरोजगारों से पासपोर्ट–वीजा के नाम पर करीब 80 लाख रुपए ठग लिए, और यह रकम उनके बैंक खातों में पहुंची। शुक्रवार शाम यूपी पुलिस की आधिकारिक जानकारी के बाद मामले का पटाक्षेप हुआ।
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)