- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- केंद्रीय कर्मचारियों को दशहरा से पहले दिवाली की सौगात, मोदी सरकार ने महंगाई भत्ता बढ़ाया, 3% बढ़कर 58% हुआ, 3 महीने का एरियर भी मिलेगा
केंद्रीय कर्मचारियों को दशहरा से पहले दिवाली की सौगात, मोदी सरकार ने महंगाई भत्ता बढ़ाया, 3% बढ़कर 58% हुआ, 3 महीने का एरियर भी मिलेगा
Modi Government DA Hike 2025: दीवाली (Diwali) से पहले महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे केंद्रीय कर्मचारियों को मोदी सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है। सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को दशहरा से पहले दिवाली की सौगात देते हुए महंगाई भत्ता बढ़ा दिया है। मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 परसेंट की बढ़ोत्तरी कर दी है। अब महंगाई भत्ता 58% हो गया है। यह इजाफा एक जुलाई से लागू होगा। कर्मचारियों को 3 महीने का एरियर मिलेगा।
मोदी सरकार के इस फैसले का लाभ 49.2 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 68.7 लाख पेंशनर्स को मिलेगा। इससे केंद्र सरकार के खजाने पर 10,084 करोड़ रुपए का भार आएगा।
मोदी कैबिनेट के फैसलों की जानकारी दते हुए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि महंगाई भत्ता (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) को 3% की वृद्धि के साथ 58% कर दिया गया है। यह एक महत्वपूर्ण और स्वागत योग्य वृद्धि है जिसका सीधा लाभ लगभग 49 लाख केंद्र सरकार के कर्मचारियों और 69 लाख पेंशनभोगियों को मिलेगा। इस निर्णय का देश भर में सकारात्मक प्रभाव पड़ने की उम्मीद है। केंद्र सरकार के इस कदम के बाद, विभिन्न राज्य सरकारों के कर्मचारियों को भी इसी तरह के लाभ मिलने की संभावना है।
कैबिनेट मीटिंग में 4 नए सेमीकंडक्टर प्रोजेक्ट्स को मंजूरी
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि बैठक में 4 नए सेमीकंडक्टर प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी गई है। उन्होंने कहा कि 6 प्रोजेक्ट्स पहले से ही स्वीकृत हैं और आज 4 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी मिली है। इसके तहत ओडिशा, आंध्र प्रदेश और पंजाब में प्लांट्स लगाए जाएंगे, जिसके लिए 4,594 करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा।
57 नए केंद्रीय विद्यालयों को मंजूरी
इसके अलावा यूनियन कैबिनेट ने 57 नए केंद्रीय विद्यालयों को मंजूरी दी है. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यूनियन कैबिनेट ने 17 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में 57 नए केंद्रीय विद्यालयों (केवी) को मंजूरी दी है, जिन्हें कवर किया जा रहा है. 20 केवी उन जिलों में खोलने का प्रस्ताव है। जहां वर्तमान में कोई केवी नहीं है। 14 केवी आकांक्षी जिलों में, 4 केवी वामपंथी उग्रवाद प्रभावित जिलों में और 5 केवी नॉर्थ ईस्टर्न/पहाड़ी क्षेत्रों में प्रस्तावित हैं।
कितनी बढ़ेगी सैलरी?
अगर किसी की बेसिक सैलरी ₹30,000 है तो कर्मचारी को प्रति माह ₹900 अतिरिक्त मिलेंगे, जबकि ₹40,000 वेतन वाले कर्मचारी को ₹1,200 अतिरिक्त मिलेंगे। तीन महीनों में, बकाया राशि कुल ₹2,700 से ₹3,600 होगी। यह त्योहारों के समय में एक बड़ी राहत होगी।
6 महीने पहले 2% महंगाई भत्ता बढ़ाया था मार्च महीने में महंगाई भत्ते में 2% की बढ़ोतरी की गई थी। तब यह 7 साल में सबसे कम इजाफा था। आमतौर पर महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी 3% से 4% के बीच होती है, लेकिन उस वक्त बढ़ोतरी सिर्फ 2% की गई थी।
क्यों दिया जाता है DA
महंगाई बढ़ने के बावजूद सरकारी कर्मचारियों और पेंशनधारकों के जीवन स्तर को बनाए रखने के लिए महंगाई भत्ता यानी, DA दिया जाता है। DA की दरें ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI) के आधार पर तय होती हैं, और यह हर 6 महीने में अपडेट होती है।
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)
