- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक से सम्मानित हुए छत्तीसगढ़ के पुलिसकर्मी, नक्सल मोर्चे पर अदम्य साहस और रणनीति का मिला इनाम
केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक से सम्मानित हुए छत्तीसगढ़ के पुलिसकर्मी, नक्सल मोर्चे पर अदम्य साहस और रणनीति का मिला इनाम

सुकमा: नक्सलियों के खिलाफ मजबूत रणनीति बनाकर मैदान में डटे अधिकारियों और जवानों को केंद्र सरकार ने सम्मानित किया है। केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक (Union Home Minister’s Medal for Excellence in Service) से इस वर्ष छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सम्मानित हुए हैं।
राज्य के एडीजी विवेकानंद सिन्हा और बस्तर रेंज के आईजी पी. सुंदरराज को उनके उत्कृष्ट नेतृत्व और नक्सल प्रभावित इलाकों में प्रभावी रणनीति के लिए यह पदक प्रदान किया गया है।
इसके साथ ही सुकमा एसपी किरण चव्हाण, बीजापुर एसपी जितेंद्र कुमार यादव, दंतेवाड़ा एसपी गौरव रॉय, पूर्व नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार, कोंडागांव एसपी वाय. अक्षय, गरियाबंद एसपी निखिल राखेचा और एसपी विकास कुमार को भी इस सम्मान से नवाजा गया है।
छत्तीसगढ़ के 222 पुलिसकर्मी पदक से सम्मानित
विभिन्न राज्यों/संघशासित प्रदेशों/केन्द्रीय सशस्त्र अर्धसैनिक बलों (CAPFs)/ केन्द्रीय पुलिस संगठनों (CPOs) के कुल 1,466 कर्मियों में से छत्तीसगढ़ के 222 पुलिस कर्मियों को वर्ष 2025 के लिए प्रतिष्ठित ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक’ से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान छत्तीसगढ़ पुलिस बल के लिए गौरव और प्रेरणा का विषय है।
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)