- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- विमोचन : डॉ. संजय दानी के तृतीय ग़ज़ल संग्रह ‘चश्मेबद्दूर’ का विमोचन 16 नवम्बर, 2025 को ‘आईएमए भवन’ दुर्ग में अपराह्न 3.30 बजे
विमोचन : डॉ. संजय दानी के तृतीय ग़ज़ल संग्रह ‘चश्मेबद्दूर’ का विमोचन 16 नवम्बर, 2025 को ‘आईएमए भवन’ दुर्ग में अपराह्न 3.30 बजे
4 months ago
357
0

दुर्ग [छत्तीसगढ़ आसपास]
‘जिला हिंदी साहित्य समिति’ के तत्वावधान में दुर्ग शहर के कान नाक गला विशेषज्ञ व ‘दुर्ग जिला हिंदी साहित्य समिति’ के पूर्व अध्यक्ष डॉ. संजय दानी के तीसरे ग़ज़ल संग्रह ‘चश्मेबद्दूर’ का विमोचन 16 नवम्बर, 2025 को अपराह्न 3.30 बजे दुर्ग [आई एमए भवन, मोहन नगर] में होगा.
ज्ञात हो कि ‘चश्मेबद्दूर’ डॉ. संजय दानी की नौवीं किताब है. इसके पूर्व उनकी 2 ग़ज़ल संग्रह, 2 कहानी संग्रह और 4 उपन्यास आ चुके हैं.
डॉ. संजय दानी की 9वीं किताब ‘चश्मे-बद्दूर’ के प्रकाशित होने पर प्रगतिशील सृजन की साहित्यिक संस्था ‘आरंभ’ के मुख्य संरक्षक कैलाश जैन बरमेचा और प्रदीप भट्टाचार्य ने बधाई शुभकामनाएं दी है.
डॉ. संजय दानी ने ‘चश्मे-बद्दूर’ के इस विमोचन कार्यक्रम में सभी साहित्य प्रेमियों को सादर आमंत्रित किया है.
आप सादर आमंत्रित हैं.
🙏
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)