- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- IMD ने जारी की उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में शीत लहर की चेतावनी, सभी प्रमुख शहरों का पारा लुढ़का
IMD ने जारी की उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में शीत लहर की चेतावनी, सभी प्रमुख शहरों का पारा लुढ़का

रायपुर: उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में आगामी 24 घंटे के दौरान शीत लहर चलने की चेतावनी जारी की गई है। इसके साथ ही प्रदेश में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। खासकर उत्तरी छत्तीसगढ़ के क्षेत्र में इस साल समय से पहले ही कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है।
माैसम विभाग के अनुसार प्रदेश के गौरेला -पेंड्रा -मरवही, कबीरधाम, मुंगेली, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव, दुर्ग, कोरिया, मनेंद्रगढ़- चिरमिरी- अंबिकापुर, सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर और बलरामपुर में शीत लहर चलने की चेतावनी जारी की गई है।
प्रदेश का न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में दर्ज किया गया। यहां पारा 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से 6.8 डिग्री कम है। रायपुर में पारा 11.4 तक लुढ़का जो सामान्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस कम है। यही हाल प्रदेश के सभी प्रमुख शहरों का है, जहां न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में वृद्धि के आसार नहीं है। इस अवधि में प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। उसके बाद तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक का उछाल दर्ज किया जाएगा।
पाला पड़ने की आशंका
इधर, उत्तर छत्तीसगढ़ के सरगुजा, जशपुर व अन्य पहाड़ी, पठारी इलाकों में पाला पड़ने की आशंका बलवती होती जा रही है। सरगुजा के कुछ इलाकों में ओस की बूंदे जमने के समाचार हैं।
बिना पॉकेट वाले स्वेटर को अनुमति
प्रदेश में ठंड बढ़ने के साथ ही व्यापमं ने आगामी परीक्षाओं के लिए गाइडलाइन में बदलाव किया है। परीक्षा केंद्रों में प्रवेश के लिए अब बिना पॉकेट वाले स्वेटर को अनुमति दी है। पूर्व में आधी बांह के कपड़ों में ही प्रवेश की अनुमति थी। परीक्षा केंद्र में प्रवेश के दौरान जांच प्रक्रिया पहले की तरह ही चलेगी। दूसरी ओर जूते पर पाबंदी यथावत रहेगी। अभ्यर्थी केवल साधारण चप्पल पहनकर ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश कर सकेंगे।
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)