- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- धान खरीदी हुई हाई-टेक,अब किसान को तुरंत मिलेंगे 10 हजार,मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से उपार्जन केंद्र बने “कैश-फ्रेंडली ज़ोन
धान खरीदी हुई हाई-टेक,अब किसान को तुरंत मिलेंगे 10 हजार,मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से उपार्जन केंद्र बने “कैश-फ्रेंडली ज़ोन
4 months ago
158
0

छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर अब राज्य के सभी धान उपार्जन केंद्रों पर माइक्रो एटीएम की सुविधा शुरू कर दी गई है। इससे धान बेचने पहुंचे किसान 2,000 से 10,000 रुपये तक की तत्काल राशि तुरंत निकाल सकेंगे।
यह व्यवस्था किसानों की उन तात्कालिक जरूरतों को देखते हुए लागू की गई है, जिनमें उन्हें परिवहन, हमाली, मजदूरी और अन्य खर्चों के लिए तुरंत नकद की आवश्यकता पड़ती है।
नई सुविधा कैसे देगी राहत
- किसान अब केंद्र से ही माइक्रो एटीएम द्वारा तुरंत 10,000 रुपये तक निकाल सकेंगे।
- धान बेचने पर मिलने वाली राशि पहले की तरह 6–7 दिनों में बैंक खाते में जाएगी।
- लेकिन अब शुरुआती खर्चों के लिए किसानों को न तो बाजार से उधार लेने की जरूरत होगी और न ही बैंक की लाइनें काटनी पड़ेंगी।
- मुख्यमंत्री साय की इस पहल पर किसानों ने प्रसन्नता जताई है।
धान खरीदी की व्यवस्थाएँ भी मजबूत
- प्रति एकड़ 21 क्विंटल के मान से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी है।
- सभी केंद्रों में इलेक्ट्रॉनिक कांटा-बांट, बारदाना, पेयजल, और बैठक व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की इस त्वरित और किसानहितैषी व्यवस्था से धान खरीदी प्रक्रिया न केवल आसान हुई है, बल्कि किसानों का भरोसा भी और मजबूत हुआ है।
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)