- Home
- breaking
- international
- बांग्लादेश की झुग्गी बस्ती में लगी भीषण आग, 1500 से ज्यादा झुग्गियां राख में तब्दील
बांग्लादेश की झुग्गी बस्ती में लगी भीषण आग, 1500 से ज्यादा झुग्गियां राख में तब्दील

ढाका। Big Breaking : बांग्लादेश की राजधानी ढाका में लगी भीषण आग ने 1500 से ज्यादा झुग्गियों को राख में तब्दील कर दिया। खबरों की मानें तो इस घटना में हजारों लोग बेघर हो गए। अधिकारियों ने बताया कि आग कैसे लगी इस बात की जानकारी अभी सामने नहीं आई है, आगजनी से बस्ती में अफरा-तफरी मच गई। सभी लोग अपनी जान बचाने इधर-उधर भागने लगे।
हालांकि हादसे में किसी की जान नहीं गई। आग मंगलवार शाम को कोराइल झुग्गी बस्ती में शुरू हुई और बुधवार को 16 घंटे की मशक्कत के बाद बुझाई जा सकी।
झुग्गी में 60000 परिवार रहते हैं
आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, इस झुग्गी बस्ती में लगभग 60000 परिवार रहते हैं। यह बस्ती 160 एकड़ से ज्यादा क्षेत्र में फैली हुई है। यह झुग्गी बस्ती ढाका के पॉश इलाकों गुलशन और बनानी के बीच में बसी है, और इसके चारों तरफ ऊंचे-ऊंचे अपार्टमेंट और ऑफिस बिल्डिंग्स हैं। रात भर आग की लपटों से इलाका धुंधला हो गया और भारी धुआं फैल गया।
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)