- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- नशे में धुत स्कूल वाहन चालक ने ट्रक को मारी टक्कर, कई बच्चे घायल, स्कूल प्रबंधन की लापरवाही पर फूटा पालकों का गुस्सा
नशे में धुत स्कूल वाहन चालक ने ट्रक को मारी टक्कर, कई बच्चे घायल, स्कूल प्रबंधन की लापरवाही पर फूटा पालकों का गुस्सा

आरंग। आरंग क्षेत्र में आज सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. ग्राम उमरिया स्थित वेंकटेश्वर सिग्नेचर स्कूल के तेज रफ्तार वाहन ने आगे चल रहे ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में वाहन में सवार कई स्कूली बच्चों के घायल होने की खबर है.
हादसे के बाद स्कूल प्रबंधन की भारी लापरवाही देखने को मिली. घायल बच्चों को तत्काल अस्पताल ले जाने के बजाय, प्रबंधन उन्हें स्कूल परिसर ले गया. इस संवेदनहीनता की खबर मिलते ही परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा. परिजनों ने प्रबंधन पर बच्चों की जान जोखिम में डालने का आरोप लगाया. परिजनों में इस बात को लेकर काफी आक्रोश है कि बच्चों की सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाने वाले स्कूल प्रबंधन ने एक शराबी ड्राइवर को स्कूल वाहन कैसे सौंप दिया.
ग्रामीण और परिजन अब दोषी ड्राइवर और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. घटना की सूचना मिलते ही आरंग पुलिस की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और घायलों की स्थिति का जायजा लिया जा रहा है. वहीं इस पूरे मामले में स्कूल प्रबंधन कुछ भी कहने से बच रही है.
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)