- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- छत्तीसगढ़ में जानलेवा हुई सर्दी, ठंड से एक और मौत, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ में जानलेवा हुई सर्दी, ठंड से एक और मौत, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

सरगुजा: छत्तीसगढ़ में सर्दी का सितम लगातार जारी है, तापमान में गिरावट से लोग हलकान हो रहे हैं, वहीं प्रदेश में ठंड से एक और मौत हो गई है। बीते 28 दिन के भीतर ठंड से जान गवाने वाला यह तीसरा मामला है। कोरबा के सरईसिंगार निवासी हरप्रसाद भैना (55) की मौत हुई है। उनकी लाश कसईपाली के यात्री प्रतीक्षालय में मिली। हरप्रसाद मंगलवार को रलिया गांव में छठी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पैदल घर लौट रहे थे।
परिजन ने किसी तरह का शक या संदेह नहीं जताया। मृतक की जेब से मिला पर्स, जिस पर हरप्रसाद भैना, सरईसिंगार लिखा था, जिससे पुलिस ने उनकी पहचान की। इससे पहले अंबिकापुर में ठंड से दो लोगों की जान गई थी।
वहीं इस बीच मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों तक छत्तीसगढ़ के उत्तरी और मध्य हिस्सों के कुछ जगहों पर शीतलहर चलने की संभावना जताई है। ठंड के कारण राज्य के कई शहरों का तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया है, और उत्तरी हिस्सों में इसका असर सबसे ज्यादा देखा जा रहा है। मैनपाट में न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
हेल्थ विभाग के अनुसार बुजुर्ग, छोटे बच्चे और क्रॉनिक बीमारियों वाले लोग ठंड से ज्यादा प्रभावित हो सकते हैं, इसलिए इनका खास ध्यान रखने की जरूरत है।
इस बीच, ठंड के कारण सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर, कोरिया और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिलों में प्राइमरी स्कूल 10 जनवरी तक बंद कर दिए गए हैं। दो पालियों वाले स्कूल भी सुबह 9.30 बजे से ही खुलेंगे।
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)