- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- 12 फरवरी को भारत बंद: कल घर से निकलने से पहले पढ़ लें यह खबर; स्कूल, बैंक और दफ्तर भी रहेंगे बंद?
12 फरवरी को भारत बंद: कल घर से निकलने से पहले पढ़ लें यह खबर; स्कूल, बैंक और दफ्तर भी रहेंगे बंद?

अपनी मांगों को लेकर एक बार फिर देश के किसान और व्यापार संघ लामबंद हो गए हैं। बुधवार, 12 फरवरी 2026 को ट्रेड यूनियनों और किसान संगठनों (SKM, AIKS) ने ‘भारत बंद’ का आह्वान किया है। नए श्रम कानूनों और अन्य विधेयकों के विरोध में बुलाई गई इस देशव्यापी हड़ताल का व्यापक असर देखने को मिल सकता है।
बैंकिंग सेवाओं पर बड़ा असर
यात्रा को लेकर सावधानी
किसान संगठनों ने चक्का जाम की चेतावनी दी है। हाईवे और प्रमुख सड़कों पर प्रदर्शन के कारण यातायात बाधित हो सकता है। यदि आपकी यात्रा तय है, तो निर्धारित समय से 2-3 घंटे पहले निकलें।
क्यों बुलाया गया है ‘भारत बंद’? (प्रमुख मांगें)
-
श्रम संहिताएं: 29 श्रम कानूनों के बदले लागू की गई 4 नई संहिताओं को रद्द करने की मांग।
-
निजीकरण पर रोक: सरकारी संस्थानों के निजीकरण का विरोध।
-
अन्य विधेयक: विद्युत संशोधन विधेयक और बीज विधेयक के मसौदे को वापस लेने की मांग।
-
मनरेगा: मनरेगा (MGNREGA) को प्रभावी रूप से बहाल करने की मांग।
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)