- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- महाकुंभ से फिल्मों तक: वायरल गर्ल मोनालिसा की डेब्यू फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ का ट्रेलर रिलीज
महाकुंभ से फिल्मों तक: वायरल गर्ल मोनालिसा की डेब्यू फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ का ट्रेलर रिलीज

Monalisa Debut Film: प्रयागराज महाकुंभ से रातों-रात सोशल मीडिया सेंसेशन बनीं मोनालिसा अब बड़े पर्दे पर कदम रख चुकी हैं। उनकी डेब्यू फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जो मणिपुर में फैली हिंसा, धर्मांतरण और आदिवासियों की पीड़ा को दर्शाता है।
निर्देशक सनोज मिश्रा के निर्देशन में बनी यह फिल्म कई विवादों और संघर्षों के बाद पूरी हुई है, जहां खुद डायरेक्टर को इसे बनाते वक्त झूठे केस में जेल भी जाना पड़ा। ट्रेलर में मोनालिसा एक सीधी-सादी आदिवासी लड़की के किरदार में नजर आ रही हैं, जिसकी शांत जिंदगी मणिपुर की हिंसा, आगजनी और जाति-धर्म के संघर्ष से पूरी तरह बदल जाती है।
फिल्म में धर्मांतरण गिरोह, आरक्षण को लेकर विरोध और सरकार के खिलाफ उबाल जैसे मुद्दे भी दिखाए गए हैं। अभिषेक त्रिपाठी के साथ मोनालिसा की केमिस्ट्री को दर्शकों ने पसंद किया है।
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)