- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- छत्तीसगढ़, गोवा और अंडमान के SIR का आंकड़ा जारी, CG में 1.87 करोड़ मतदाता
छत्तीसगढ़, गोवा और अंडमान के SIR का आंकड़ा जारी, CG में 1.87 करोड़ मतदाता

नई दिल्ली/रायपुर। Election Commission of India ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया पूरी होने के बाद शुक्रवार को Chhattisgarh, Goa और Andaman and Nicobar Islands के लिए अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी है। यह संशोधन 1 जनवरी 2026 को क्वालिफाइंग डेट मानकर किया गया था।
- SIR से पहले कुल मतदाता: 2,12,30,737
- ड्राफ्ट सूची के बाद: 1,84,95,920
- अंतिम सूची: 1,87,30,914
- अंतिम चरण में जोड़े गए नाम: 2,34,994
अधिकारियों के अनुसार पूरी प्रक्रिया में दोहराव और फर्जी नाम हटाकर सूची को अधिक शुद्ध बनाया गया है।
वहीं Goa में विशेष पुनरीक्षण के तहत ड्राफ्ट प्रकाशन से पहले कुल 11,85,034 मतदाता दर्ज थे। ड्राफ्ट रोल 16 दिसंबर 2025 को प्रकाशित किया गया, जिसमें 10,84,992 मतदाता शामिल किए गए। इस दौरान मृत, स्थानांतरित और डुप्लीकेट नामों की पहचान कर सूची को अपडेट किया गया।
इसी तरह Andaman and Nicobar Islands में भी 27 अक्टूबर 2025 से 21 फरवरी 2026 तक विशेष पुनरीक्षण अभियान चलाया गया। सत्यापन प्रक्रिया के दौरान अयोग्य मतदाताओं जैसे मृतक, अन्य राज्यों में स्थानांतरित और डुप्लीकेट नामों को हटाया गया। ड्राफ्ट रोल 23 दिसंबर 2025 को जारी किया गया था, जिसके बाद दावे और आपत्तियों की प्रक्रिया पूरी कर 21 फरवरी 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई।
चुनाव आयोग के अनुसार यह प्रक्रिया मतदाता सूची को अधिक सटीक और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से की गई है, ताकि आगामी चुनावों में केवल पात्र मतदाता ही मतदान कर सकें।



chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)